फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Murdered on suspicion of illegal connection

अवैध संबंध के शक में की थी सीवर प्लांट कंपनी के कर्मचारी की हत्या

Tue, 18 May 2021 01:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Murdered on suspicion of illegal connection
नोएडा। सीवर प्लांट कंपनी के कर्मचारी उज्जवल अनिल राव की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने उसी कंपनी के चालक विवेक कुमार को नालंदा बिहार से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी को शक था कि मृतक, उसकी पत्नी से अवैध संबंध बनाना चाहता है। इसलिए उसने उज्जवल अनिल की हत्या कर दी। कोतवाली फेज टू पुलिस की टीम आरोपी को सोमवार को नोएडा लेकर आई और उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

नोएडा सेंट्रल के एसीपी अब्दुल कादिर ने बताया कि 5 मई को सेक्टर-80 के डी ब्लॉक में सड़क किनारे नाले में एक व्यक्ति का शव मिला था। उसकी पहचान अमरावती महाराष्ट्र निवासी उज्जवल अनिल राव के रूप में हुई थी। वह सेक्टर-54 स्थित सीवर प्लांट कंपनी में काम करता था। कोतवाली फेज टू पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच के बाद पुलिस ने 14 मई को आरोपी विवेक कुमार को उसके पैतृक घर नालंदा बिहार से गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का आधार कार्ड, वोटर आईडी, मोबाइल का सिम और घटना में प्रयुक्त बोलेरो कार भी बरामद की। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतक उज्जवल उसकी पत्नी से अवैध संबंध बनाना चाहता था और इस कारण वह उससे रंजिश रखता था। इसी रंजिश में 4 मई की शाम को कंपनी की साइट से बोलेरो कार से जाते हुए उसने उज्जवल को अपने साथ ले लिया और सोरखा के सामने शराब पीने के बहाने से गाड़ी रोकी। इसके बाद बिजली के तार से गला घोट कर उज्जवल की हत्या कर दी और शव सेक्टर-80 डी ब्लॉक के नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed