{"_id":"69c73913eb5b6f29e401c2ee","slug":"murder-of-former-village-head-s-son-in-khatana-village-jarcha-kotwali-area-greater-noida-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा: मालिक ने डांट दिया तो हैवान बना नौकर, चाकू से वार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा: मालिक ने डांट दिया तो हैवान बना नौकर, चाकू से वार कर बेरहमी से उतारा मौत के घाट
Sat, 28 Mar 2026 07:42 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 28 Mar 2026 07:42 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दादरी के जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना गांव स्थित मुर्गा फार्म हाउस पर मालिक द्वारा नौकर को काम करने की डांट से नाराज नौकर ने गर्दन पर चाकूओं से गोदकर और सिर में लोहे का पाइप मारकर मालिक की निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पाकर परिजन व पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया गया और आरोपी नौकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू व लोहे का पाइप बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरे नौकर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच में जुटी है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत्र के खटाना गांव में पूर्व प्रधान जयवीर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। छोटा बेटा 33 वर्षीय प्रशांत उर्फ चीची गांव के बाहर मुर्गा फार्म चलाता है। मुर्गा फार्म पर बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के टोली गांव निवासी सूखा उर्फ यशपाल तथा खालोर गांव निवासी हरदम सिंह नौकर रहते हैं। दोनों फार्म हाउस पर देखभाल करते हैं। प्रशांत उर्फ चीची द्वारा नौकर सूखा उर्फ यशपाल को काम को लेकर डांटा था। जिससे वह नाराज था। और एक सप्ताह से नाराज होने पर हत्या करने की साजिश रच ली थी। उसने अपने दूसरे साथी हरदम को भी अपनी योजाना के बारे बताया था।
विज्ञापन
गुरुवार की रात जब प्रशांत उर्फ चीची फार्म पर ही सो गया तो नौकर सूखा उर्फ यशपाल ने गर्दन पर चाकू से कई वार किए। उसके बाद सिर पर लोहे के पाइप से कई बार हमला किया। जिससे प्रशांत की मौत हो गई। जिसके बाद यशपाल ने कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी। घटना की सूचना दूसरे नौकर ने परिजनों को दी कि प्रशांत की किसी ने हत्या कर दी है। सूचना पाकर परिजन फार्म पर पहुंच गए। और पुलिस को घटना की सूचना दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। और दोनों नौकरों को हिरासत में ले लिया गया। गहन पूछताछ करने पर सूखा उर्फ यशपाल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप व चाकू बरामद कर लिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच में लगी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जबकि दूसरी नौकर को भी हिरासत में ले रखा है।
विज्ञापन