फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Murder And Suicide Case Police will collect evidence by opening sealed rooms of student and girl

Shiv Nadar University Murder Case: अनुज ने जैसा बताया उससे अलग थी नेहा, खेल में 4 स्वर्ण पदक और बेहतरीन डांसर

Mon, 22 May 2023 04:13 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दादरी/ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, दादरी/ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 May 2023 04:13 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा की शिव नादर विश्वविद्यालय में छात्रा की गोली मारकर हत्या के मामले में छात्र और छात्रा के सील कमरे खोलकर पुलिस साक्ष्य जुटाएगी। पुलिस हॉस्टल के कमरे खोलकर क्राइम सीन दोहराएगी। विवि के वार्डन-गार्ड आदि के बयान लिए जाएंगे। 

विज्ञापन
Murder And Suicide Case Police will collect evidence by opening sealed rooms of student and girl
Murder And Suicide Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के शिव नादर विश्वविद्यालय में छात्रा की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस अब साक्ष्य जुटाने के लिए हॉस्टल स्थित नेहा व अनुज के कमरों की जांच करेगी। इसके लिए सील किए गए कमरों को खोलने के लिए अधिकारियों की टीम बनाई गई है। इस कार्य को पुलिस सोमवार को कर सकती है। इसके बाद क्राइम सीन दोहराया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही, विवि को नोटिस जारी कर पुलिस वार्डन और सुरक्षा गार्ड आदि के बयान दर्ज करेगी। वहीं, पिस्टल पर छात्र अनुज की उंगलियों के ही निशान हैं। इसकी पुष्टि के लिए कमरे से कुछ वस्तुओं के फिंगरप्रिंट भी लेने की तैयारी की जा रही है। पुलिस के लिए सबसे अहम सवाल यह है कि आखिर अनुज के पास पिस्टल कहां से आई। यदि अमरोहा से आई है तो वह किन-किन लोगों से मिलता था। इसके लिए छात्र के मोबाइल की कॉल डिटेल पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चार दिन पहले अमरोहा के सोनगढ़ गांव निवासी अनुज कुमार ने कानपुर निवासी दोस्त नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी थी। पुलिस अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस के सामने सवाल खड़े हो रहे हैं कि यदि अनुज को ब्रेन टयूमर था तो परिजनों को क्यों नहीं बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा को जब वह लगातार परेशान कर रहा था तो उसने परिजनों को कानपुर में सूचना क्यों नहीं दी। घटना की जानकारी के लिए पुलिस ने विवि प्रशासन को नोटिस जारी किया है। इसमें प्रबंधन, वार्डन, कुछ छात्र और सुरक्षा गार्ड के अलावा मेस आदि के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए जाएंगे, ताकि कुछ नए तथ्य सामने आ सकें।

छात्रा ने की थी शिकायत

विवि में पढ़ाई के साथ-साथ अनुज व नेहा ऑन कैंपस जॉब (ओसीजे) भी कर रहे थे। 14 मार्च को छात्रा ने कैंपस में अनुज की शिकायत की थी। इसके बाद विवि प्रशासन ने दोनों को अलग-अलग रहने और बात न करने के लिए निर्देश दिए थे। इसके अलावा छात्र को क्लास के व्हाट्सएप ग्रुप से भी बाहर कर दिया था। साथ ही, प्रबंधन ने छात्रा को परेशान न करने की हिदायत भी दी थी। पुलिस का दावा है कि अनुज छात्रा का पीछा करना नहीं छोड़ रहा था। पुलिस को यह जानकारी विवि में छात्रों से मिली है।
 

घटना के बाद नेहा व अनुज का कमरा सील कर दिया गया था। सील खोलने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही सील को खोलने पर क्राइम सीन दोहराया जाएगा और घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा। -सार्थक सेंगर, एसीपी दादरी।

नेहा की हत्या के बाद विवि में घुसने से रोका, होगी कार्रवाई
शिव नादर विश्वविद्यालय में छात्रा की हत्या करने के बाद पुलिस को प्रवेश नहीं करने देने के मामले में विभागीय अधिकारी कानूनी राय बनने के बाद नोटिस भेजने की तैयारी में हैं। सुरक्षा गार्डों ने पुलिस को प्रवेश नहीं करने दिया था। इससे पुलिस के कार्य में बाधा उत्पन्न हुई थी।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि यदि आपसी विवाद में कोई छात्र अन्य गुट पर गोली चला देता तो बड़ी घटना हो सकती थी। हत्या के बाद विवि प्रशासन ने सूचना दी थी कि नेहा को कुत्ते ने काट लिया है। पुलिस को विवि में प्रवेश तक नहीं करने दिया गया था। काफी देर बाद दादरी थाना प्रभारी को जब असलियत पता चली तो ही अंदर घुस सकी।

हर संस्थान में होगी छात्रों की काउंसलिंग
पुलिस अधिकारियों की ओर से कमिश्नरेट के शिक्षण संस्थानों को कांउसलिंग के लिए पत्र भेजने की तैयारी है। अधिकारियों की माने तो जल्द ही सभी जाेन में पत्र भेजकर मानसिक तनाव को दूर करने के लिए कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए कहा जाएगा।

अच्छी डांसर थी नेहा, कोविड में बच्चों को भी पढ़ाया
 शिव नादर विश्वविद्यालय की छात्रा नेहा अच्छी डांसर थी। उसने लखनऊ के भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय और प्रयागराज संगीत समिति से नृत्य कोर्स भी किया था। एथलेटिक्स में भी चार स्वर्ण जीत चुकी थी। इसके अलावा वह बच्चों को पढ़ाने में भी दिलचस्पी रखती थी। कोविड काल में उसने विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था, तब बिहार के एक एनजीओ के साथ जुड़कर तीन माह तक बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाया था। साथ पढ़ने वाले छात्रों की माने तो नेहा काफी सीमित रहती थी। पहले दो साल ऑनलाइन कक्षाएं चली थीं। इस कारण ज्यादा मिलना नहीं होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed