फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Municipal Corporation employees brightened the main roads of the city

Noida News: नगर निगम के कर्मचारियों ने चमकाए शहर के मुख्य मार्ग

Fri, 21 Nov 2025 12:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 21 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation employees brightened the main roads of the city
शहर में सड़क की सफाई करते निगमकर्मी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हिंद की चादर गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में नगर निगम ने वीरवार को विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान डिवाइडरों पर लगे पेड़ों की ट्रिमिंग कर सड़कों को सुंदर रूप दिया गया। सड़क किनारों से कूड़ा एकत्रित कर उचित स्थानों पर निस्तारित किया गया। रेलवे रोड, जगाधरी रोड, वर्कशॉप रोड, गोविंदपुरी रोड व जिमखाना क्लब रोड समेत कई मार्गाें पर पेड़ों की ट्रिमिंग की गई।
अतिरिक्त निगमायुक्त धीरज कुमार की देखरेख में शहर के मुख्य मार्गों की सफाई, सड़कों की मरम्मत, डिवाइडर पर लगे पेड़ों की ट्रिमिंग, सड़क किनारों से गंदगी की सफाई की जा रही है। सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में नगर निगम की विभिन्न टीमों ने जगाधरी रोड, बूड़िया रोड, छछरौली रोड, अंबाला रोड, रेलवे रोड, जिमखाना क्लब रोड की सफाई की गई।
विज्ञापन

निगम कर्मियों ने सुबह से ही मार्गाें पर झाड़ू लगाकर गंदगी को साफ किया। सड़क किनारे जमा गंदगी व उगी झाड़ियों को साफ किया। जेसीबी की मदद से गंदगी, वेस्ट व कचरे के ढेर साफ किए गए। इसी तरह सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में रेलवे रोड, मॉडल टाउन, वर्कशॉप रोड, गोविंदपुरी रोड, संतपुरा रोड समेत विभिन्न मार्गों की सफाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सीएसआई विनोद बेनीवाल के नेतृत्व में जोड़ियों नाके से विश्वकर्मा चौक तक रादौर रोड, सहारनपुर रोड, विश्वकर्मा चौक से महाराणा प्रताप चौक तक, जगाधरी वर्कशॉप रोड, जगाधरी रोड समेत विभिन्न मार्गों की सफाई की गई। अभियंता शाखा द्वारा एक्सईएन विकास धीमान के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों की मरम्मत की गई।
एसडीओ राजेश शर्मा के नेतृत्व में रेलवे रोड, जगाधरी रोड व अन्य मार्गाें के डिवाइडर पर लगे पेड़ों की ट्रिमिंग व स्ट्रीट लाइट दुरुस्त करने का कार्य किया गया। नगर निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य जिले 18 से 21 नवंबर तक नगर कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा में सभी सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सदस्य एवं पदाधिकारीगण भाग ले रहे हैं।

नगर निगम क्षेत्र में इसके सफल आयोजन के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। नगर कीर्तन से सभी रूट साफ, सुंदर व दुरुस्त किए गए है। जिन स्थानों से होकर नगर कीर्तन यात्रा गुजरेगी, उन स्थानों पर पड़ने वाली सभी शराब, बीड़ी, तंबाकू, मीट व अन्य नशीले पदार्थों की दुकानें बंद कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed