फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mungeshpur drain broke, Geetanjali Enclave Colony of Jharoda Kalan submerged

Noida News: मुंगेशपुर ड्रेन टूटी, झाड़ौदा कलां की गीतांजलि एन्क्लेव कालोनी डूबी

Wed, 03 Sep 2025 07:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 07:00 PM IST
विज्ञापन
Mungeshpur drain broke, Geetanjali Enclave Colony of Jharoda Kalan submerged
दिल्ली बॉर्डर पर हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र में है ड्रेन
विज्ञापन

-------------
50 फीट तक ड्रेन टूटी
03 हजार लोग प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली बॉर्डर पर हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र में मुंगेशपुर ड्रेन करीब 50 फीट तक टूट गई जिससे पानी तेजी से राजधानी के सीमावर्ती गांव झाड़ौदा कलां के पास बसी गीतांजलि एन्क्लेव काॅलोनी में घुस गया। अचानक आए पानी से काॅलोनी में तीन से चार फीट तक जलभराव हो गया और अधिकांश घरों में पानी भर गया।
करीब तीन हजार से ज्यादा लोग इस बाढ़ जैसी स्थिति से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकालकर झाड़ौदा कलां स्थित एमसीडी स्कूल और समुदाय भवन में अस्थायी राहत कैंप में ठहराया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही इलाके की सांसद कमलजीत सहरावत मौके पर पहुंचीं। उन्होंने प्रभावित इलाकों का दौरा किया और राहत कैंप में रह रहे परिवारों से मुलाकात कर हालचाल जाना। सांसद ने कहा कि किसी भी पीड़ित परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। सभी को भोजन, पानी, दवा और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस दौरान उनके साथ एमसीडी की शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमित खरखड़ी भी मौजूद थे। सांसद सहरावत ने मौके पर मौजूद डीएम, एसडीएम और एनडीआरएफ अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और राहत सामग्री पहुंचाने में किसी तरह की कोताही न हो।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी अचानक इतनी तेजी से आया और घरों से सामान तक निकालने का मौका नहीं मिला। हालांकि, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर राहत अभियान चलाकर लोगों को सुरक्षित निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed