{"_id":"69fb558686b37616ef0764ff","slug":"mumbai-beat-andhra-pradesh-haryana-beat-up-noida-news-c-23-1-lko1064-94090-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुंबई ने आंध्रप्रदेश, हरियाणा ने यूपी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुंबई ने आंध्रप्रदेश, हरियाणा ने यूपी को हराया
विज्ञापन
5वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप... बुधवार को खेले गए दो मुकाबले
फोटो--
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में जारी 5वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में बुधवार को मुंबई ने आंध्रप्रदेश को छह और हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 13 रनों से हरा दिया। मुंबई ने 15-15 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 125 रन बनाए। 06 रन के निजी स्कोर पर टीम को अशोक बी गजमल के रूप में पहला झटका लगा। 39 रन के स्कोर पर टीम के शीर्ष चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे गणेश बालकृष्ण (52 रन) और संतोष (34 रन) ने न केवल टीम को संकट से उबारा, बल्कि टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। गणेश बालकृष्ण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की।
मंगलवार को हरियाणा के खिलाफ मैच में शतकीय पारी खेलने वाले सय्यद शकील तीन गेंद पर चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आंध्रप्रदेश की ओर से नवन वेंकट, फकरुद्दीन व राजू ने एक-एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्रप्रदेश की टीम सात विकेट पर 119 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज राजू (29 रन) और कैसेस्वरै रावूलाकोल्लू (28 रन) ने टीम को अच्छी शुरुआत दी लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई। मुंबई की ओर से विजय धर्ममेहर ने दो विकेट और संतोष को एक विकेट मिला। टीम को रन आउट के रूप में तीन विकेट मिले।
दूसरे मुकाबले में हरियाणा ने टी-20 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 117 रन बनाए। दिनेश राणा ही टीम के लिए सर्वाधिक 34 रन की पारी खेल सके। उत्तर प्रदेश की ओर शैलेश यादव ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी टीम के बल्लेबाजों का निराशा जनक प्रदर्शन रहा। इरफान हैदर के 50 रन की पारी के बावजूद टीम दस विकेट पर 104 रन ही बना सकी। टीम ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। हरियाणा की ओर से हासिम अली ने चार विकेट हासिल किए। उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दीपक चहल ने भी दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो