फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Multi-level parking worker molestation woman

मल्टी लेवल पार्किंग के कर्मचारी महिलाओं से करते हैं अश्लील हरकत

Mon, 22 Mar 2021 01:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Multi-level parking worker molestation woman
नोएडा। सेक्टर-18 स्थित मल्टी लेवल पार्किंग के कर्मचारियों पर युवतियों व महिलाओं से अश्लील हरकत का आरोप लगा है। एक युवक ने ट्वीट कर इस संबंध में शिकायत की है। युवक के अनुसार कोई भी युवती व महिला मल्टी लेवल पार्किंग में कार खड़ी करने जाती हैं तो वहां मौजूद कर्मचारी उनके साथ अश्लील हरकत करते हैं। इस ट्वीट पर कमिश्नरेट पुलिस ने जवाब देते हुए बताया कि कोतवाली सेक्टर-20 को मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मिनी कनॉट प्लेस के रूप में मशहूर सेक्टर-18 काफी भीड़भाड़ वाला बाजार है। यहां गौतमबुद्ध नगर के साथ-साथ दिल्ली व एनसीआर के अन्य शहरों से भी लोग खरीदारी करने आते हैं। मार्केट में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए प्राधिकरण की तरफ से मल्टी लेवल पार्किंग बनाई गई है। निर्माण के बाद से ही इस पार्किंग को लेकर कोई न कोई विवाद बना रहता है। शनिवार को मूलरूप से आजमगढ़ के रहने वाले एक युवक ने नोएडा पुलिस को टैग कर ट्वीट किया और पार्किंग कर्मियों द्वारा युवतियों व महिलाओं से अश्लील हरकत किए जाने की शिकायत की। युवक ने ट्वीट में लिखा कि उसकी एक महिला सहयोगी के साथ शाम सात बजे पार्किंग के कर्मचारियों ने कुछ इसी तरह की हरकत की। आरोप है कि पार्किंग कर्मचारी ने महिला सहयोगी से कहा, ‘कहां से आ रही हैं, मैं आपसे बात करना चाहता हूं, मेरा नंबर ले लो।’
विज्ञापन

नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने युवक को कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक का मोबाइल नंबर दिया। यह भी बताया कि प्रभारी निरीक्षक को मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। मल्टी लेवल कार पार्किंग के कर्मचारियों पर पहले भी मारपीट, छेड़खानी आदि के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed