फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mukherjee Nagar accident: case registered against coaching center operators

मुखर्जी नगर हादसा : कोचिंग सेंटर संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 15 Jun 2023 09:41 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
Mukherjee Nagar accident: case registered against coaching center operators
आपराधिक षड़यंत्र, लापरवाही से लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर में कोचिंग सेंटर में आग लगने के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने संचालकों के खिलाफ आपराधिक षड़यंत्र रचने व उतावलेपन में लापरवाही बरतने से लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त जीतेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मुखर्जी नगर में आईपीसी की धारा 336, 337, 338, 120बी, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कोचिंग सेंटर ने सुरक्षा के इंतजाम को लेकर लापरवाही बरती थी, जिससे लोगों की जान जा सकती थी। आग लगने के बाद बचाव कार्य तत्काल शुरू कर दिया गया। करीब दमकल की 10 गाड़ियां और 16 कैट एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं थीं। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में बिल्डिंग के भूतल पर लगे बिजली मीटर में शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed