{"_id":"69d50a8744a9a696fa00ae87","slug":"mukeshs-century-powers-phoenix-force-to-victory-grnoida-news-c-23-1-lko1064-91716-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मुकेश के शतक से फीनिक्स फोर्स की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मुकेश के शतक से फीनिक्स फोर्स की जीत
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग सीजन-2 के लीग मैच में फीनिक्स फोर्स ने व्हाइट वॉल्कर्स को तीन विकेट से पराजित कर दिया। टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए व्हाइट ने 213 रन का स्कोर खड़ा किया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी फीनिक्स ने 214 रन बनाकर मैच जीत लिया। फीनिक्स के लिए मुकेश ने नाबाद 119 रन की पारी खेली। वहीं विपक्षी टीम की ओर से दीपांशु ने पांच विकेट हासिल किए। मुकेश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।