फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mukesh Ambani become a richest person

Noida News: गौतम अडानी को पछाड़ मुकेश अंबानी बने दुनिया के सबसे अमीर भारतीय

Wed, 01 Feb 2023 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Feb 2023 08:17 PM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani become a richest person
अडानी की संपत्ति में 4.62 प्रतिशत की गिरावट, मुकेश की संपत्ति हुई 84.3 बिलियन डॉलरएजेंसी
विज्ञापन




नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर भारतीय बन गए हैं। फोर्ब्स रियल-टाइम अरबपतियों की सूची के अनुसार मुकेश की कुल संपत्ति 84.3 बिलियन डॉलर हो गई है। फोर्ब्स के रियल टाइम ट्रैकर के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष की संपत्ति में 164 मिलियन अमरीकी डालर की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ उन्होंने अडानी को पीछे छोड़ दिया।

वहीं, दूसरी तरफ गौतम अडानी की संपत्ति में 4.62 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिनकी संपत्ति 84.1 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। कुछ समय पहले तक दुनिया के शीर्ष तीन अरबपतियों में शुमार रहे अडानी अब रैंकिंग में मुकेश अंबानी से ठीक नीचे 10वें पायदान पर आ गए हैं। सूची के शीर्ष पर फ्रांसीसी फैशन दिग्गज बर्नार्ड अरनॉल्ट और उनका परिवार है। दिसंबर 2022 में, लुई वुइटन के संस्थापक और सीईओ बर्नार्ड अरनॉल्ट ने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में एलन मस्क को पीछे छोड़ दिया था। हालांकि, इन मूल्यों में लगातार उतार-चढ़ाव होता है। अगर अडानी के शेयर में बढ़ोतरी होती है तो उम्मीद है कि अदानी की निजी संपत्ति में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन






हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का असर :



अडानी समूह पर अमेरिकी शॉर्ट-विक्रेता हिंडनबर्ग रिसर्च की एक रिपोर्ट के बाद समूह की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है। रिपोर्ट में अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों पर भी चिंता जताई गई थी। हालांकि, अडानी समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च के खिलाफ अमेरिका और भारत में कानूनी विकल्पों पर विचार करने की भी बात कही है। रिपोर्ट में गौतम अडानी के स्वामित्व वाली फर्मों पर बाजार में हेरफेर और लेखा संबंधी धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। रिसर्च की रिपोर्ट पर अडानी समूह ने हिंडनबर्ग द्वारा उठाए गए सभी 88 सवालों का जवाब दिया है, जिसमें इसके लेखा परीक्षकों की कम उम्र भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन






अडानी समूह की कंपनियों में गिरावट जारी :

हिंडनबर्ग ने अडानी समूह के आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, बुधवार सुबह के कारोबार में भी अडानी समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट जारी रही। समूह की प्रमुख फर्म अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर बीएसई पर 3.02 फीसदी गिरकर 2,880.20 रुपये पर आ गए। पांच दिनों में शेयर 15 फीसदी तक गिर गए हैं। अडानी ग्रीन 3.82 फीसदी गिरकर 1,177.15 रुपये पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed