फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mridul becomes runner-up in hackathon.

Noida News: हैकाथॉन में मृदुल बनीं उपविजेता

Thu, 17 Sep 2026 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Mridul becomes runner-up in hackathon.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट की बीटेक चतुर्थ वर्ष की छात्रा मृदुल सिंह सोम ने वीमेन हू मास्टर हैकाथॉन-2026 में उपविजेता बनीं हैं। एस्पायर फॉर हर और लॉजिटेक की ओर से आयोजित इस हैकाथॉन का उद्देश्य महिलाओं से जुड़े वास्तविक जीवन के मुद्दों के लिए जनरेटिव एआई आधारित समाधान विकसित करना था। प्रतियोगिता में देशभर से सवा लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए और 1700 से अधिक प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया। चयन के बाद 115 प्रतिभागियों ने लॉजिटेक के मुख्यालय में आयोजित ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लिया। संस्थान के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्तिकेय अग्रवाल ने मृदुल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नई तकनीकों पर काम करने और व्यावहारिक कौशल विकसित करने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed