फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MP-MLA laid the foundation stone for development projects worth crores in Salarpur

Noida News: सांसद विधायक ने सलारपुर में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Mon, 08 Jun 2026 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
MP-MLA laid the foundation stone for development projects worth crores in Salarpur
सांसद-विधायक ने सलारपुर में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सांसद डाॅ. महेश शर्मा व विधायक पंकज सिंह ने लगभग 3.77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 20 से अधिक आंतरिक सड़कों, नालियों व अन्य निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। इसके अलावा 3.07 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक डबल स्टोरी सामुदायिक केंद्र व 2.14 करोड़ रुपये की लागत से बड़े नाले पर आरसीसी सुरक्षा दीवार के निर्माण की आधारशिला रखी गई। सलारपुर कॉलोनी में विधायक निधि से 81 लाख रुपये की लागत से तीन नई सडक़ों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का भी शुभारंभ किया गया, जबकि तीन पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी है। आज प्रदेश कानून व्यवस्था, निवेश और आधारभूत ढांचे के विकास के लिए देशभर में पहचान बना रहा है। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि क्षेत्र में 4.02 करोड़ रुपये की लागत से सीवर और जलापूर्ति लाइनों को बड़ा करने का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसका 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। वहीं 9.92 करोड़ रुपये की लागत से जर्जर पुल के स्थान पर दो नए पुल बनाए जा रहे हैं। भट्टा कॉलोनी में 1.64 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइनों को बदलने का कार्य भी जल्द शुरू होगा। सुखबीर प्रधान, चरण सिंह भाटी, जयचंद शर्मा, अशोक भाटी, रिकी भाटी, इंद्रपाल सेंगर, किरणपाल भाटी, एच.के.एल.भगत, सुरेंद्र गौतम, अमित त्यागी, संजय बाली, महेश अवाना, करतार चौहान समेत नोएडा प्राधिकरण से एसीईओ सतीश पाल, एके अरोड़ा, अंकित सेंगर, रोहित कुमार, शिवम, सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed