{"_id":"688cb792c7761f7340008f1d","slug":"mothers-milk-strengthens-the-immune-system-grnoida-news-c-23-1-lko1064-70227-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मां के दूध से रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मां के दूध से रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत
विज्ञापन
फोटो
-पोस्टर मेकिंग और नुक्कड़ नाटक के जरिये किया जागरूक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। शारदा अस्पताल के एमएस डॉ. राममूर्ति शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम बाल चिकित्सा विभाग की ओर से कराया गया है। छात्रों ने पोस्टर मेकिंग और नुक्कड़ नाटक के जरिये स्तनपान के लाभ के बारे में बताया। मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने कहा कि स्तनपान के मां और बच्चे दोनों पर ही लंबे समय तक फायदे देखने को मिलते हैं। मां के दूध में सभी जरूरी पोषक तत्व, एंटीबॉडी और एंजाइम होते हैं जो बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
बाल चिकित्सा विभाग के एचओडी डॉ. आरके थापर ने कहा कि अगस्त के पहले सप्ताह में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य शिशुओं को कुपोषण से बचाना और उनके मानसिक-शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ के सहयोग से यह अभियान स्तनपान के महत्व को रेखांकित करता है, जो बच्चों के स्वस्थ विकास और जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी तरीका है। इस वर्ष की थीम ' स्तनपान को प्राथमिकता दें; स्थायी सहायता प्रणालियां बनाएं ' है। यह थीम माताओं को स्तनपान के लिए प्रोत्साहित करने और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सहायता पर भी ध्यान दिलाती है। इस दौरान डॉ. सुषमा, डॉ. रुचि राय, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. समिता नायर और नर्सिंग विभाग के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
-पोस्टर मेकिंग और नुक्कड़ नाटक के जरिये किया जागरूक
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित शारदा अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया। शारदा अस्पताल के एमएस डॉ. राममूर्ति शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम बाल चिकित्सा विभाग की ओर से कराया गया है। छात्रों ने पोस्टर मेकिंग और नुक्कड़ नाटक के जरिये स्तनपान के लाभ के बारे में बताया। मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने कहा कि स्तनपान के मां और बच्चे दोनों पर ही लंबे समय तक फायदे देखने को मिलते हैं। मां के दूध में सभी जरूरी पोषक तत्व, एंटीबॉडी और एंजाइम होते हैं जो बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं।
बाल चिकित्सा विभाग के एचओडी डॉ. आरके थापर ने कहा कि अगस्त के पहले सप्ताह में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य शिशुओं को कुपोषण से बचाना और उनके मानसिक-शारीरिक विकास को बढ़ावा देना है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ के सहयोग से यह अभियान स्तनपान के महत्व को रेखांकित करता है, जो बच्चों के स्वस्थ विकास और जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी तरीका है। इस वर्ष की थीम ' स्तनपान को प्राथमिकता दें
विज्ञापन