फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mother's Day was celebrated with great enthusiasm in schools and colleges.

Noida News: प्यारी..प्यारी..है..मां

Sat, 09 May 2026 05:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Mother's Day was celebrated with great enthusiasm in schools and colleges.
स्कूल और कॉलेजों में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस
विज्ञापन

दादरी (संवाद)। मातृ दिवस पर दादरी क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माताओं के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त किया। दुजाना गांव स्थित रामकौर बालिका विद्यालय में उम्मीद संस्था ने मातृ दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के सदस्य डॉ. अरुण नागर के सहयोग से प्रत्येक छात्रा को छह-छह नोटबुक वितरित की गईं, ताकि उनकी शिक्षा निरंतर आगे बढ़ सके। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ. देवेंद्र कुमार नागर, सदस्य डॉ. अरुण नागर ने विद्यालय की शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। वहीं, नगर के रेलवे रोड स्थित होली चाइल्ड एकेडमी स्कूल में छात्र-छात्राओं ने गायन प्रतियोगिता में भाग लिया तथा बैंड टीम के साथ मां को समर्पित गीत प्रस्तुत किए। विद्यालय के निदेशक एन.के. शर्मा ने कहा कि मां सृष्टि की सबसे बड़ी सृजनकर्ता है। बिसाहड़ा रोड स्थित रामाज्ञा स्कूल में भी नर्सरी से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर अभिभावक भावुक हो उठे। माताओं ने बच्चों और शिक्षिकाओं के प्रयासों की सराहना की। प्रधानाचार्या रीना गुप्ता ने कहा कि माता-पिता का ऋण कभी नहीं उतारा जा सकता। वहीं, सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में भी आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि मां बच्चों के जीवन की पहली गुरु होती है। इस दौरान अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा और परवरिश से जुड़ी नई तकनीकों तथा सकारात्मक तरीकों की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed