फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mother is arriving... Bengal's traditions and handicrafts will be on display at Sharadotsav.

Noida News: मां आ रही हैं... शारदोत्सव में दिखेगी बंगाल की परंपरा और हस्तशिल्प कला

Fri, 09 Oct 2026 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Mother is arriving... Bengal's traditions and handicrafts will be on display at Sharadotsav.
कालीबाड़ी में 15 से 21 अक्तूबर तक शारदोत्सव, मां के स्वागत में बनेगी विशाल सड़क-अल्पना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। कालीबाड़ी में 15 से 21 अक्तूबर तक शारदोत्सव का आयोजन होगा। ग्रेनो शारदिया सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित इस उत्सव में बंगाल की परंपरा, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। मां दुर्गा के स्वागत की तैयारियों में पारंपरिक कला और सामुदायिक भागीदारी खास रहेगी।
कालीबाड़ी के अध्यक्ष निहार रंजन विश्वास ने बताया कि इस बार मां दुर्गा की पोशाक और शृंगार में कोलकाता के कुम्हारटोली की पारंपरिक कला की झलक दिखेगी। कुम्हारटोली कोलकाता का प्रसिद्ध इलाका है, जहां पीढ़ियों से कारीगर मिट्टी से मां दुर्गा की प्रतिमाएं बनाते आ रहे हैं। लाल, सफेद और सुनहरे रंगों से सजी मां की पारंपरिक पोशाक में बंगाल की सांस्कृतिक पहचान नजर आएगी।
विज्ञापन

उत्सव का खास आकर्षण मां के स्वागत में बनाई जाने वाली विशाल सड़क-अल्पना होगी। कालीबाड़ी की ओर आने वाली सड़क पर ‘मां आश्चेन’ यानी ‘मां आ रही हैं’ की भावना के साथ अल्पना बनाई जाएगी। इसमें महिलाएं, बच्चे और युवा मिलकर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के अनुसार, 11 अक्तूबर को सुबह छह बजे मां का आगमन होगा। 15 अक्तूबर को महापंचमी से आनंदमेला शुरू होगा। 16 से 20 अक्तूबर तक षष्ठी से नवमी की पूजा होगी, जबकि 21 अक्तूबर को विजयादशमी के साथ उत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed