{"_id":"660d9b5d89965a0ab20b0361","slug":"mother-dairy-and-amul-booths-will-be-built-in-yeida-city-grnoida-news-c-23-1-noi1091-29104-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यीडा सिटी में बनेंगे मदर डेयरी और अमूल के बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यीडा सिटी में बनेंगे मदर डेयरी और अमूल के बूथ
विज्ञापन
यीडा सिटी में बनेंगे मदर डेयरी और अमूल के बूथ
सेक्टर 18, 20 व 22डी में बनेंगे 52 बूथ, प्रथम चरण में 21 भूखंडों की निकाली गई है योजना
गुणवत्ता युक्त चीजें उपलब्ध कराने की कोशिश, जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यीडा सिटी में मिल्क और वेजिटेबल बूथ विकसित करने के लिए मदर डेयरी और अमूल जैसी कंपनियां आगे आई हैं। इसके अलावा कई अन्य बड़े ब्रांड ने भी इच्छा जताई है। यमुना प्राधिकरण ने प्रथम चरण में मिल्क एवं वेजिटेबल बूथ के लिए 21 भूखंडों की योजना निकाली है। सेक्टर-18, 20 और 22डी में 52 बूथ बनाए जाएंगे। कंपनियों को 99 साल के लीज पर भूखंड दिए जाएंगे। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। अहम बात यह है कि नेशनल और स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटियाें को ही भूखंड आवंटित किए जाएंगे, जिससे सेक्टरवासियों को गुणवत्ता युक्त चीजें मिल सकेंगी।
यमुना प्राधिकरण के आवासीय सेक्टर-18, 20 और 22डी में धीरे-धीरे बसावट शुरू हो गई है। उम्मीद है कि एयरपोर्ट से उड़ान भरने के साथ बसावट ठीकठाक हो जाएगी। इसको देखते हुए यीडा सिटी में जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने का काम शुरू कर दिया है। मदर डेयरी ने बूथ के लिए तीनों सेक्टरों के 52 ब्लॉकों में जमीन मांगी है। इस संबंध में कंपनी ने प्राधिकरण सीईओ को पत्र लिखा है। नए बस रहे इस शहर में प्राधिकरण ने बिजली, सड़क, सीवर, नाली व ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त करने के साथ जरूरी सुविधाएं मुहैया कराने की तैयारी शुरू कर दी गई।
-- -
मिल्क और वेजिटेबल बूथ के लिए लॉन्च की गई योजना में निवेश करने के लिए मदर डेयरी और अमूल जैसी कंपनियों आगे आई हैं। नेशनल और और स्टेट को-ऑपरेटिव सोसाइटियाें को ही भूखंड आवंटित किए जाएंगे, ताकि सेक्टरवासियाें को गुणवत्ता युक्त सामान मिल सके। - डॉ़ अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण