फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mother and daughter injured after factory roof collapses

Noida News: फैक्टरी की छत गिरने से मां बेटी मलबे में दबीं, घायल

Thu, 09 Oct 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter injured after factory roof collapses
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र की आर्य नगर कॉलोनी में मंगलवार शाम निर्माणाधीन फैक्टरी की छत बरसात के चलते पड़ोसी के मकान में गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से मां और डेढ़ साल का मासूम चोटिल हो गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन


आर्य नगर कॉलोनी में फिरोज खान परिवार के साथ रहते हैं। वह मजदूरी करते हैं। पुलिस ने बताया कि उनके मकान के बराबर में फैक्टरी का निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार को बरसात के कारण फैक्टरी की दीवार गिर गई। इस घटना में पड़ोसी महिला सैजी पत्नी फिरोज और सैजी का डेढ़ साल का बेटा उजैफ दीवार के मलबे में दब गए। लोगों ने परिवार के अन्य लोगों की मदद से दोनों को बहार निकाला। दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। दोनों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed