फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mother accused of raping adopted girl child arrested from Roorkee

नोएडा: गोद ली बच्ची से दरिंदगी की आरोपी मां रुड़की से गिरफ्तार

Sat, 18 Feb 2023 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
Mother accused of raping adopted girl child arrested from Roorkee
पति को हिरासत में लिया, गुस्सा आने पर बच्ची को पीटती थी नर्स
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी महिला को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
आरके पुरम थाना पुलिस ने गोद ली सात वर्ष की बच्ची को गर्म कोयलों से जलाने सहित अन्य यातनाएं देने के आरोप में मां रेनू कुमारी को बृहस्पतिवार रात रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नर्स पति आनंद कुमार के साथ छिपी हुई थी। पुलिस आनंद को भी हिरासत में लेकर भूमिका की जांच कर रही है। आरोपी महिला का कहना है कि जब बच्ची कोई बात नहीं मानती थी तो उसे गुस्सा आता था और वह पिटाई करती थी। आरकेपुरम थाना पुलिस ने रेनू को शुक्रवार दोपहर पटियाला कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है।


दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बच्ची से दरिंदगी की शिकायत नौ फरवरी को आरके पुरम थाने में दी गई थी। पीड़ित बच्ची के साथ सलाम बालक ट्रस्ट की वंदना थी। वंदना ने सीडब्ल्यूसी की रिपोर्ट भी पुलिस को सौंपी थी। बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट से पता लगा कि शरीर व निजी अंगों पर जलाने व चोट के ताजा निशान हैं। 10 फरवरी को मामला दर्ज कर आरके पुरम थानाध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर सुरेंद सिंह और महिला एसआई संजना की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी। बच्ची ने कोर्ट में भी वही बयान दिए जो उसने पुलिस के सामने दिए थे। बच्ची ने कहा कि नर्स रेनू व बेटा जॉनी उसे शुरू से पीटते थे। जांघों व निजी अंगों पर चाकू से हमला किया गया। उसे मोबाइल चार्जर की तार से मारा गया। जॉनी उसके हाथ उल्टे बांधकर पंखे से लटका देता था। पुलिस ने जॉनी को एफआईआर दर्ज होने के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन रेनू व आनंद फरार हो गए थे। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह व एसआई संजना कुमारी की टीम ने नर्स के छिपने वाली सभी जगहों पर दबिश दी और रुड़की से गिरफ्तार कर लिया। रेनू ने पुलिस पूछताछ में कहा है कि जब बच्ची काम ठीक से नहीं करती थी तो उसे गुस्सा आ जाता था। वह गुस्से में उसकी पिटाई करती थी। रेनू सफदरजंग अस्पताल में 23 वर्ष से नौकरी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed