फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than half a dozen cases were registered against Akash

Noida News: आकाश पर थे आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज

Fri, 01 Nov 2024 08:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2024 08:43 PM IST
विज्ञापन
More than half a dozen cases were registered against Akash
दिवाली की रात चाचा-भतीजे की हत्या का मामला, इंस्टाग्राम के जरिये शूटर के संपर्क में आया था आरोपी
विज्ञापन

परिजन बोले- उधार दिए पैसे मांगने पर शूटर के जरिये करवाई हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिवाली की रात चाचा-भतीजे की हत्या के मामले की शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि मृतक आकाश शर्मा पर हत्या के प्रयास सहित आधा दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे। वह सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन साल तक जेल में भी रह चुका था। एक मामला सट्टा चलाने को लेकर भी है। बड़े भाई योगेश पर भी मारपीट और धमकाने के मामला दर्ज हैं। पुलिस नाबालिग आरोपी से लेनदेन को लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि उन लोगों ने आरोपी को पैसे उधार दिए थे और पैसे वापस मांगने पर आरोपी ने शूटर के जरिये आकाश की हत्या करवाई है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आपराधिक छवि होने से आकाश की कई लोगों से रंजिश थी। ऐसे में यह भी माना जा रहा है कि दूर के भतीजे का इस्तेमाल कर किसी बदमाश ने आकाश की हत्या करवाई हो। नाबालिग ने पूछताछ में बताया कि वह शूटर से इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क में आया था। शूटर की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। इधर, घटना के बाद से आकाश के घर में मातम है। आकाश की मां का बुरा हाल है। भाई और बेटे की मौत से योगेश भी पूरी तरह से टूट चुके हैं। रोते हुए योगेश ने बताया कि उनके रिश्तेदार ने ही भाई और बेटे को भी मरवा दिया। आरोपी उनके ताऊ के बेटे का बेटा है। घटना के समय वह पहली मंजिल पर खाना खा रहे थे। योगेश ने दावा किया कि हमने आरोपी भतीजे को पैसे उधार दिए थे। पैसे वापस मांगने पर उसके इरादे बदल गए और हत्या करवा दी। नाबालिग होने का फायदा उठाकर भतीजे ने वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article