फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 75 football teams will gather in Greater Noida

Noida News: ग्रेटर नोएडा में जुटेंगी 75 से अधिक फुटबॉल टीमें

Fri, 16 Oct 2026 08:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 08:22 PM IST
विज्ञापन
More than 75 football teams will gather in Greater Noida
- सीबीएसई राष्ट्रीय बालक फुटबॉल प्रतियोगिता 22 से, अंडर-14, 17 और 19 वर्गों में होंगे मुकाबले
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में 22 से 28 अक्टूबर 2026 तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें 20 जोन और भारत सहित चार देशों की 75 से अधिक टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के लिए टीमों की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब खिलाड़ियों के ठहरने, खाने और मैदान की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। देश के विभिन्न हिस्सों और विदेशों से आने वाली टीमों के बीच मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय स्तर पर अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता से ग्रेटर नोएडा की खेल क्षेत्र में पहचान मजबूत होने की उम्मीद है। टीमों के ठहरने की व्यवस्था स्कूल परिसर में की जाएगी।
विज्ञापन

लगातार तीसरे वर्ष आयोजन की जिम्मेदारी :
उमा पब्लिक स्कूल पिछले तीन वर्षों से सीबीएसई फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रहा है। इसी अनुभव के आधार पर विद्यालय प्रबंधन इस बार राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की तैयारियों में जुटा है। आयोजनकर्ता शिवालिक राज के नेतृत्व में व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विद्यालय के फुटबॉल प्रशिक्षक अंकित भाटी और हिमांशू राज खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की निदेशिका-प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना विकसित होती है। साथ ही उन्हें आगे बढ़ने और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article