{"_id":"61914c140a87cc57ad4c2259","slug":"more-than-500-schools-will-remain-closed-two-lakh-students-will-be-affected-noida-news-noi615802496","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रहेंगे 500 स्कूल, दो लाख छात्र होंगे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रहेंगे 500 स्कूल, दो लाख छात्र होंगे प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। राज्य सरकार के आदेश के बाद फरीदाबाद के 125 सीबीएसई स्कूल समेत हरियाणा बोर्ड के करीब 500 निजी व सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इससे करीब दो लाख से अधिक छात्रों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा। हालांकि निजी स्कूल संचालकों की माने तो इस दौरान बच्चों की ऑनलाइन क्लास लगाई जाएंगी। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल्स कांफ्रेंस ने सभी स्कूलों से अपील की है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का ने कहा कि स्कूलों परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने को कहा गया है।
वहीं जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 17 नवंबर तक सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र भी शामिल होंगे। उधर, हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल्स कांफ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष एसएस गोसाई ने बताया कि वह सरकार के आदेश का पालन करेंगे। उन्होंने एसोसिएशन की ओर से सभी स्कूलों को कहा है कि वह इस दौरान बच्चों को ऑनलाइन क्लास दें, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो। सभी स्कूलों से अपील की गई कि वह इस दौरान पड़ने वाली किसी भी प्रकार की परीक्षा को आगे बढ़ा दें।
जिला उपायुक्त ने की वर्क फ्रॉम होम करने की अपील
जिला उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देश के बाद सभी निजी व सरकारी संस्थानों से अपील की गई कि वह प्रदूषण को कम करने के लिए वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दें। कर्मचारियों को घर से काम करने को कहें, जिससे सड़क पर वाहनों की संख्या कम हो। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों से 30 फीसदी वाहनों की संख्या को कम करने के लिए लोगों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने की अपील भी की जा रही है।
विज्ञापन
निर्माण कार्यों पर रोक से कई प्रोजेक्ट में हो सकती है देरी
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि इस दौरान कोई भी निर्माण कार्य नहीं किए जाएंगे। उधर, 17 नवंबर तक निर्माण कार्य पर रोक से शहर के कई प्रोजेक्ट में देरी हो सकती है। खासकर सेक्टर-37, सेक्टर-21डी आदि में बन रहे 66केवीए के सब-स्टेशन , प्याली हार्डवेययर रोड आदि के निर्माण कार्य रूकने से इसके काम पूरा होने के निर्धारित समय में देर हो सकती है।
हवा की रुख बदलते ही कम हुआ प्रदूषण
फरीदाबाद। पश्चिमी हवा चलते ही दिवाली के बाद से पहली बार शहर में प्रदूषण स्तर में गिरावट आई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी बुलेटिन में शाम 4 बजे तक फरीदाबाद का प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी से निकलकर 298 एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) के साथ खराब श्रेणी में आ गया। जबकि बल्लभगढ़ 342 एक्यूआई के साथ बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ है। हालांकि चिकित्सक प्रदूषण के मौजूदा स्तर को भी स्वास्थ्य के लिए काफी खराब मानते हैं। उन्होंने बीमार व्यक्तियों को इस हालात में घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।
मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने बताया कि बीते दिनों उत्तर-पश्चिमी हवा चल रही थी। इसके चलते पंजाब व हरियाणा के क्षेत्रों में जलाए जा रहे पराली का धुआं फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों में पहुंच रहा था। इससे यहां का प्रदूषण स्तर लगातार गंभीर श्रेणी में बना था। लेकिन रविवार से हवा ने अपना रुख बदला है। मौजूदा समय में हवा पश्चिम की ओर से चल रही है। ऐसे में पंजाब व हरियाणा के जिलों से जलाए जा रहे पराली का धुआं फरीदाबाद नहीं आ रहा है। इसके चलते रविवार को मौसम साफ रहा और प्रदूषण स्तर में भी सुधार आया। इससे लोगों को काफी राहत मिली।