फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 2.27 lakh jobs created in the district

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना : जिले में 2.27 लाख से अधिक रोजगार सृजित

Mon, 14 Jul 2025 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
More than 2.27 lakh jobs created in the district
- जनवरी 2025 तक 22,819 युवाओं को मिला 6937 लाख रुपये से अधिक का लाभ
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से बड़ी उपलब्धि सामने आई है। जनवरी 2025 तक जनपद गौतमबुद्धनगर में 22819 लाभार्थियों को 6937.44 लाख रुपये से अधिक की मार्जिन मनी वितरित की जा चुकी है। इस योजना के तहत लाभार्थियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में छोटे व मझोले उद्यम स्थापित किए हैं, जिससे 2,27,352 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं।

सरकार की इस योजना का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना और उन्हें आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने व्यवसाय की शुरुआत कर सकें। योजना के तहत मिलने वाली मार्जिन मनी सब्सिडी, बैंक ऋण और तकनीकी मार्गदर्शन से लाभार्थियों को व्यवसाय शुरू करने में सहूलियत मिली है। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों के अनुसार यह योजना न सिर्फ एक व्यक्ति के लिए रोजगार का साधन बनी है, बल्कि इसके माध्यम से स्थापित उद्यमों ने कई अन्य लोगों को भी नौकरी देने का अवसर दिया है। डीआईसी अनिल कुमार ने कहा कि इस योजना का लाभ लेने वाले युवाओं ने मोबाइल रिपेयरिंग, सिलाई-कढ़ाई केंद्र आदि शुरू कर कई लोगों को रोजगार भी दिया है। वर्तमान में इस योजना के प्रति युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। सरकार की ओर से प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed