{"_id":"68eba5a255f5b4250308db54","slug":"more-than-200-players-showcased-their-talent-in-the-karate-championship-noida-news-c-23-1-lko1064-77880-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कराटे चैंपियनशिप में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कराटे चैंपियनशिप में 200 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
Sun, 12 Oct 2025 06:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 12 Oct 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की कराटे खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में रविवार को पांचवीं इनविटेशनल कराटे चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई स्कूल व अकादमी से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
उत्तर प्रदेश शितोरियू कराटे एसोसिएशन के महासचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शितोर्यु मार्शल आर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान व शितोर्यु कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के सहयोग से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में पांचवीं इनविटेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। बालक व बालिका वर्ग की विभिन्न आयु कैटेगरी में वरेण्यम मिश्रा, माणिक कुकरेजा, आर्जव सिंह, अयान चौधरी, चेतना रावत, कात्यायनी, अरिंजय, अभिषेक, अद्रिका, आकर्षिका, जयस्मिता, काजल, अद्विका, आरोही, काव्या, सुहाना, साक्षी ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
मुख्य अतिथि प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ परवेज अली, टूर्नामेंट अध्यक्ष रवि कुमार, एककेएयूपी अध्यक्ष बृजमोहन खन्ना, विद्यालय की प्रधानाचार्य श्वेता मिश्रा ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।