फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 1500 mobile phones that came for repairs are missing from the company.

Noida News: मरम्मत के लिए आए डेढ़ हजार से अधिक मोबाइल कंपनी से गायब

Sat, 08 Nov 2025 07:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
More than 1500 mobile phones that came for repairs are missing from the company.
मरम्मत के लिए आए डेढ़ हजार से अधिक मोबाइल कंपनी से गायब
विज्ञापन

कंपनी के दो सिक्योरिटी गार्ड समेत आठ कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-57 स्थित एक कंपनी में मरम्मत के लिए आए 1566 मोबाइल गायब हो गए। इस मामले में कंपनी के कर्मचारियों और दो सिक्योरिटी गार्ड पर आरोप लगे हैं। कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी सूरज कुमार दास ने पुलिस से शिकायत की है कि वह सेक्टर-57 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में सिविलियन स्विच बोर्ड ऑपरेटर (सीएसबीओ) के पद पर कार्यरत है। कंपनी में नामी मोबाइल कंपनी के इस्तेमाल किए हुए मोबाइल मरम्मत होने के लिए आते हैं। इसके लिए कर्मचारियों की टीम काम करती है। कुछ दिन पहले कंपनी प्रबंधन को जानकारी हुई कि उनकी कंपनी में मरम्मत के लिए आए मोबाइल बाजार में कम कीमत में बेचे जा रहे हैं। इसके बाद कंपनी ने आंतरिक जांच शुरू की। कंपनी के प्रबंधक अनिल विश्नोई, स्टॉक इंचार्ज जाहिद और मोहित ने मिलकर स्टॉक खंगाला। जांच में पता चला कि कंपनी में मरम्मत को आए 1566 मोबाइल गायब हैं। इसके संबंध में जिम्मेदार कर्मचारियों कबीर, अजय कुमार, सुहेल, इंजमाम अली खान, अभिषेक पांडे, अनुज कुमार, सुरक्षा कार्ड पंकज और शिवकुमार से बातचीत की गई। मोबाइल इन लोगों की निगरानी में ही गायब हुए हैं। जांच में पता चला कि जुलाई, अगस्त और सितंबर के बीच 1566 मोबाइल गायब किए गए हैं। चोरी किए गए मोबाइल को आरोपियों ने एक कंपनी को बेच दिए। एसीपी स्वतंत्र सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है और कंपनी से मोबाइल के आईएमईआई नंबर मांगे गए हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज की हो रही जांच

कंपनी से एक साथ 1566 मोबाइल गायब होने के बाद कंपनी की तरफ से आंतरिक जांच की जा रही है। वहीं पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस कंपनी की आंतरिक जांच के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है। नामजद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। वहीं सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed