फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More than 12 colleges received bomb threats

Noida News: 12 से ज्यादा कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

Thu, 23 May 2024 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
More than 12 colleges received bomb threats
वेंकटेश्वर कॉलेज में विदेश मंत्री जयशंकर का कार्यक्रम करना पड़ा रद्द
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले कॉलेज परिसर, तलाशी में कहीं भी कुछ नहीं मिला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दो सौ से ज्यादा स्कूलों और बड़े अस्पतालों को बम उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल मामले की जांच अभी चल रही है। इस बीच बृहस्पतिवार को राजधानी के 12 से अधिक कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को बम से उड़ाने के ई-मेल मिले। ई-मेल में जिक्र था कि बम रख दिया गया है, जो कुछ ही देर में फट जाएगा। सूचना मिलने के बाद रेस्क्यू टीमें बम व डॉग स्क्वायड के साथ कॉलेजों में पहुंच गईं। कई घंटे तक लेडी श्रीराम कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज समेत कई नामचीन कॉलेजों में तलाशी अभियान चला। काफी तलाशी के बाद धमकी को अफवाह करार दिया गया। हालांकि, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में विदेश मंत्री एस जयशंकार का कार्यक्रम था। बम की सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला कि ई-मेल इस बार मलयेशिया के सर्वर से भेजे गए हैं।
पुलिस के अनुसार, सबसे पहले लेडी श्रीराम कॉलेज और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में बम की खबर मिली थी। इसके बाद धीरे-धीरे हंसराज, गार्गी, रामजस, जाकिर हुसैन, लेडी इरविन, किरोड़ीमल, भास्कराचार्य, दीन दयाल उपाध्याय, पीजीडीएवी व आईपी कॉलेज में बम की सूचना मिली। अभी मामले की जांच जारी थी कि दिल्ली फार्मास्यूटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) समेत कई और संस्थानों से इसी तरह की सूचनाएं पुलिस को मिलीं। पुलिस ने फौरन लोकल थाना पुलिस के अलावा बम व डॉग स्क्वायड को भेजा। कैंपस को खाली करवाकर सघन तलाशी ली गई। कहीं भी कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। आईपी कॉलेज में पुलिस बाकी एजेंसियों के साथ माॅकड्रिल कर रही थी। यहां से भी पुलिस कंट्रोल रूम को बम रखे होने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


30 अप्रैल से शुरू हुआ था सिलसिला

30 अप्रैल को चाचा नेहरू अस्पताल को उड़ाने की धमकी मिली थी। इसके बाद एक मई को दिल्ली-एनसीआर के 200 से अधिक स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले। फिर 20 से अधिक बड़े अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ई-मेल भेजे गए। राष्ट्रपति भवन, एयरपोर्ट, उत्तरी रेलवे के सीपीआरओ कार्यालय, तिहाड़ और गृह मंत्रालय के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी को भी धमकी भरे ई-मेल मिले। दिल्ली पुलिस का कहना है कि डराने के लिए ऐसा किया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed