फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   More stubble is burning in Punjab than Haryana

Noida News: पंजाब में हरियाणा से अधिक जल रही पराली

Thu, 28 Nov 2024 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 06:43 PM IST
विज्ञापन
More stubble is burning in Punjab than Haryana
15 सितंबर से लेकर 26 नवंबर तक 10,780 पराली जलाने की घटनाएं आईं सामने
विज्ञापन

सीएक्यूएम की उप-समिति ने बैठक में राज्यों को सख्त निगरानी करने के निर्देश दिए

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर ग्रैप लागू है, लेकिन सख्ती के बावजूद इस वर्ष भी पराली जलाने की घटनाएं जारी हैं। पंजाब में 15 सितंबर से 26 नवंबर तक पराली जलाने की 10,780 घटनाएं हुईं। यह हरियाणा से अधिक मामले हैं। इस दौरान हरियाणा में केवल 1,358 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। ऐसे में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप-समिति ने बृहस्पतिवार को बैठक में पराली जलाने की घटनाओं पर राज्य सरकारों को सख्त निगरानी रखने का निर्देश दिया है। साथ ही, किसी भी तरह की ढिलाई न बरतने और पराली जलाने की सभी घटनाओं के मामले में सभी निर्धारित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।


सीएक्यूएम ने बैठक में पराली जलाने की रोकथाम और नियंत्रण के लिए की गई कार्रवाई की रिपोर्ट की समीक्षा की। इसमें निर्माण और विध्वंस (सीएंडडी) गतिविधियों से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए निगरानी और जांच करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं, एनसीआर के प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को धूल व वायु प्रदूषण की रोकथाम के निर्देशों के उल्लंघन के मामले में एजेंसियों पर मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। बैठक में तैनात फ्लाइंग स्क्वॉड की ओर से किए गए निरीक्षणों की स्थिति और इसके बाद की कार्रवाई पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें निर्णय लिया गया है कि इस संबंध में दर्ज शिकायतों को मासिक आधार पर आयोग को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

पंजाब में पराली जलाने की दर्ज घटनाएं



2024--------10,780
2023--------36,614
2022--------49,876

------

हरियाणा में पराली जलाने की दर्ज घटनाएं

2024--------1,358

2023--------2,284

2022--------3,621
(नोट : आंकड़े 15 सितंबर से 26 नवंबर तक के सीएक्यूएम के हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed