फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Monu Manesar and SP leader threaten to give role to Seema Haider in the film

Noida News: सीमा हैदर को फिल्म में रोल देने पर मोनू मानेसर व सपा नेता की धमकी

Mon, 07 Aug 2023 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Monu Manesar and SP leader threaten to give role to Seema Haider in the film
सीमा हैदर को फिल्म में रोल देने पर मोनू मानेसर और सपा नेता ने दी धमकी
विज्ञापन



- अमित जानी ने यूपी पुलिस के अधिकारियों को ट्वीट कर की शिकायत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उदयपुर में हुई दर्जी कन्हैया लाल की हत्या पर बन रही फिल्म में काम देने का वादा करने पर अमित जानी को रविवार को धमकी मिली है। अमित जानी का आरोप है के मोनू मानेसर के नाम से उन्हें व्हाट्स एप कॉल कर धमकी दी गई। वहीं, मेरठ के सपा नेता अभिषेक सोम का भी धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमित जानी ने ट्वीट कर यूपी पुलिस के अधिकारियों से इसकी शिकायत की है।

उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित जानी ने हाल ही में पाकिस्तान से नेपाल के रास्ता भारत में आई सीमा हैदर को अपनी फिल्म में रॉ एजेंट का किरदार निभाने का प्रस्ताव दिया है। सीमा ने भारत की एजेंसियों के क्लीन चिट देने के बाद ही फिल्म में काम करने की बात कही है। अमित जानी ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक नंबर से व्हाट्स एप पर कॉल आई। कॉलर ने खुद को मोनू मानेसर बताते हुए कहा कि अगर सीमा हैदर को फिल्म में काम दिया तो अंजाम भुगतना होगा। इधर, मेरठ के सपा नेता अभिषेक सोम ने वीडियो वायरल कर कहा कि अमित जानी इस फिल्म को बनाकर व सीमा हैदर को काम देकर दंगे कराना चाहते हैं। उन्हें अमित जानी को ध्यान रखना चाहिए पदमावत फिल्म के दौरान संजय लीला भंसाली के साथ क्या हुआ था। वहीं, सीमा की इतनी हिम्मत नहीं की वह फिल्म के सेट पर भी चली जाए। उन्होंने बताया कि वह अपनी फिल्म के प्रचार के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। यूपी पुलिस के इस मामले में जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed