{"_id":"667add5f4c9188cbeb061a74","slug":"monsoon-may-arrive-today-with-thunder-and-lightning-grnoida-news-c-1-gnd1002-1830302-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: गरज चमक के साथ आज दस्तक दे सकता मानसून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: गरज चमक के साथ आज दस्तक दे सकता मानसून
विज्ञापन
गरज चमक के साथ आज दस्तक दे सकता मानसून
-मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को देखते हुए जारी किया यलो अलर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। गरज चमक और बारिश के साथ मानसून बुधवार को गौतमबुद्ध नगर में दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बिजली कड़कने और हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। इस पूरे सप्ताह हल्की बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में दिन और रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।
मंगलवार को बारिश नहीं होने की वजह से गर्मी के साथ उमस बनी रही। इसकी वजह से अधिकतम तापमान जहां 40 डिग्री पहुंचा। वहीं न्यूनतम तापमान भी 28.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच पूरे दिन लोगों को गर्मी और पसीने ने परेशान किया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को दोपहर के बाद मौसम में बदलाव आ सकता है। इससे पहले धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। बृहस्पतिवार को बारिश की संभावना नहीं है लेकिन बादल छाए रहेंगे। हालांकि शुक्रवार से लगातार बारिश का आकलन मौसम विभाग कर रहा है। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों तक मानसून पहुंच चुका है। अगले 48 घंटे में यह पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश को प्रभावित करेगा। इससे बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।
इनसेट--
पसीना, प्रदूषण दे रहा आंखों को बीमारी
जिला अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज त्रिपाठी का कहना है कि उमस बने रहने की वजह से लोगों को पसीना अधिक आता है। वहीं, प्रदूषण के चलते हवा में मौजूद धूल व धुएं के कण पसीने के साथ आंखों तक जाते हैं। इससे आंखों में एलर्जिक कंजेक्टिवाइटिस होती है। ऐसे मरीज बड़ी संख्या में ओपीडी में आ रहे हैं। इसे ठीक होने में दो से तीन सप्ताह तक का समय लग जाता है।

इनसेट