{"_id":"6478efc20ed32756b50bf9c6","slug":"mobile-worth-rs-32-lakh-stolen-from-container-noida-news-c-23-1-noi1091-9767-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कंटेनर से 32 लाख रुपए के मोबाइल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कंटेनर से 32 लाख रुपए के मोबाइल चोरी
विज्ञापन
कंटेनर से 32 लाख रुपए के मोबाइल चोरी
- चालक और गोदाम के कर्मचारी पर केस दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक अंतरराष्ट्रीय कोरियर कंपनी के गोदाम से लखनऊ, जयपुर भेजे गए 32 लाख रुपये से अधिक कीमत के 280 मोबाइल गुम हो गए। कंपनी प्रबंधक की शिकायत पर पुलिस ने कंटेनर चालक व कूरियर कंपनी के गोदाम के कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। सूरजपुर कोतवाली में दर्ज की गई एफआईआर में कंपनी के मैनेजर जितेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा है कि उनका मलकपुर गांव के समीप एक गोदाम है। 24 मई की सुबह एक कंटेनर में 163 कार्टन बॉक्स लदवा कर लखनऊ व जयपुर के लिए भेजे गए। यह सामान हरियाणा के बिलासपुर के गोदाम से दूसरी गाड़ी के माध्यम से भेजा गया। आरोप है कि जब सामान अपने स्थान पर पहुंचा तब लखनऊ में दो कार्टन बॉक्स तथा जयपुर में 12 कार्टन बॉक्स कम पाए गए। आरोप है कि कंटेनर चालक अनिल और गोदाम के कर्मचारियों ने फोन गायब किए हैं। कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
5.77 लाख की ठगी में पांच साल बाद केस
ग्रेटर नोएडा। एक कम्यूनिकेशन कंपनी से माल भेजने के नाम पर 7012 डॉलर यानी लगभग 5.77 लाख रुपये ठगी के मामले में पांच साल बाद केस दर्ज किया गया है। पीटी कम्युनिकेशन सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक आलोक कुमार मिश्रा ने ईकोटेक-3 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी कंपनी एक विदेशी आपूर्तिकर्ता से माल खरीदने के लिए 11 जून 2018 को भुगतान किया। इसके बाद भी उन्हें माल नहीं भेजा गया। बल्कि मेल हैक होने की जानकारी देकर दूसरे खाते में रुपये भेजने को कहा गया। इसके बाद उन्हें साइबर ठगी की जानकारी हुई। इस मामले में डीसीपी से शिकायत के बाद अब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो