फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MMMUT: Approval given for the appointment of 33 contract teachers

एमएमएमयूटी : 33 संविदा शिक्षकों की नियुक्ति को मिली मंजूरी

Thu, 27 Nov 2025 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
MMMUT: Approval given for the appointment of 33 contract teachers
एमएमएमयूटी के प्रबंध बोर्ड की बैठक में लिए गए कई निर्णय
विज्ञापन

गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रबंध बोर्ड की बैठक बुधवार को कुलपति प्रो. जेपी सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें 33 संविदा शिक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की गई। कई अन्य निर्णय भी लिए गए।

एमएमएमयूटी प्रशासन के मुताबिक, विभिन्न विभागों में संविदा पर 31 असिस्टेंट और दो प्रोफेसर पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली गई थी। इसके बाद इसे प्रबंध बोर्ड की बैठक में रखा गया। बोर्ड ने चयन समिति की संस्तुतियों पर मुहर लगा दी। इसके बाद चयनित शिक्षकों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा भौतिकी विभाग के डॉ. बीके पांडेय और डॉ. सत्यपाल सिंह को अपनी मूल अर्हता तिथि से प्रोफेसर पद पर पदोन्नति दे दी गई। मानविकी के डॉ. अभिजित मिश्र को असिस्टेंट प्रोफेसर लेवल 11 से 12 में पदोन्नति प्रदान की गई। इसके अलावा टाइम्स इंपैक्ट रैंकिंग-2026 में आवेदन प्रस्तुत किए जाने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से प्रस्तुत सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स के प्रस्ताव को भी अनुमति मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पांच कर्मचारियोें को पुरानी पेंशन
विश्वविद्यालय के पांच कर्मचारियों को नई पेंशन योजना से पुरानी पेंशन योजना में स्थानांतरित किए जाने की मंजूरी मिल गई। इन कर्मचारियों की नियुक्ति का विज्ञापन एक जनवरी 2004 के पहले निकला था लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया बाद में पूर्ण हुई थी। शासनादेश को देखते हुए इन कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना दिए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed