फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   misdeed with Girl for one year on pretext of marriage in Dadri two in custody

पीड़िता की आपबीती: उसने मेरे साथ साल भर तक बनाए संबंध, गर्भवती भी हुई, जब शादी की बात की तो मारपीट कर भगा दिया

Sun, 04 Dec 2022 09:36 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Dec 2022 09:36 PM IST
सार

पीड़िता का आरोप है शादी का झांसा देकर लगातार अपने पास बुलाता था। एक साल से उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती छह माह की गर्भवती हो गई। उसने शादी करने का दबाव बनाने लगी।

विज्ञापन
misdeed with Girl for one year on pretext of marriage in Dadri two in custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

युवक ने पड़ोस में किराये पर रह रही युवती को शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करता रहा। युवती के गर्भवती होने पर शादी के लिए दबाव बनाने पर मारपीट कर गांव से निकलवा दिया। पीड़िता ने युवक की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब 20 साल से एक परिवार किराये पर रह कर राजमिस्त्री का काम करता है। राजमिस्त्री की बेटी नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करती है। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक से दोस्त की शादी में दो दिसंबर 2021 को पहली मुलाकात हुई थी। वहां पर उसने फोन नंबर लेकर बात करना शुरू कर दिया था। उसके बाद पीड़िता के साथ नोएडा जाना शुरू कर दिया। उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है शादी का झांसा देकर लगातार अपने पास बुलाता था। एक साल से उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती छह माह की गर्भवती हो गई। उसने शादी करने का दबाव बनाने लगी। युवक ने फोन पर बात करना बंद कर दिया। गांव से निकलवा दिया। तभी से पीड़िता नोएडा में अकेली रहकर नौकरी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण पीड़िता को रुपये लेकर मामला रफा-दफा करने का दबाव बना रहे है। जबकि पीड़िता शादी करके साथ रहने पर जोर दे रही है। आरोपी दिसंबर माह के अंत में अन्य लड़की से शादी करने जा रहा है। इसके अलावा दुष्कर्म के आरोप में जिला बुलंदशहर से जेल जा चुका है। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह का कहना है कि पीड़िता ने संबंध बनाने के दौरान 8 माह की गर्भवती होने का आरोप लगाया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed