फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   miscreants who robbed the money transfer shop arrested both were caught by the police during the encounter

N0ida: मनी ट्रांसफर की दुकान में लूट करने वाले बदमाश गिरफ्तार, मुठभेड़ के दौरान दोनों को पुलिस ने दबोचा

Fri, 21 Oct 2022 11:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 21 Oct 2022 11:17 PM IST
सार

बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से गिर गए और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6400 रुपये, दो तमंचे व बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
miscreants who robbed the money transfer shop arrested both were caught by the police during the encounter
मुठभेड़ में ढेर बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा में नौ जुलाई को नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के कोंडली मार्केट स्थित मनी ट्रांसफर की दुकान में घुसकर लूटपाट करने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। शुक्रवार रात मुठभेड़ में गाजीपुर निवासी बलराम और रबूपुरा निवासी शाहरुख खान उर्फ सोनू के पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाश दिल्ली में रह रहे थे। बलराम के खिलाफ हत्या, डकैती और जानलेवा हमला आदि केस दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है, जबकि आरोपियों का एक साथी फरार हो गया।

विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि नौ जुलाई को बाइक सवार बदमाशों ने कोंडली मार्केट में मनी ट्रांसफर का काम करने वाले युवक से उसकी दुकान में घुसकर 35 हजार रुपये लूट लिए थे। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शुक्रवार रात नॉलेज पार्क क्षेत्र में थाना प्रभारी विनोद कुमार की टीम चेकिंग कर रही थी। इस दौरान क्षेत्र में वारदात की फिराक में घूम रहे बदमाशों को रुकने का इशारा किया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से गिर गए और पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6400 रुपये, दो तमंचे व बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed