{"_id":"5d5ef5128ebc3e6c46491b65","slug":"miscreants-sprayed-and-robbed-japanese-officers-bag-noida-news-noi4566244142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने स्प्रे कर जापानी अधिकारी का बैग लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने स्प्रे कर जापानी अधिकारी का बैग लूटा
Fri, 23 Aug 2019 05:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 05:32 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : Social Media
नोएडा। महामाया फ्लाईओवर के पास बुधवार रात बदमाशों ने स्प्रे कर होंडा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी व जापान के नागरिक का बैग लूट लिया। बैग में लैपटॉप, पासपोर्ट व अन्य कागजात थे। वारदात को बदमाशों ने उस वक्त अंजाम दिया जब फ्लाईओवर के पास जापान निवासी की कार पंचर हो गई थी। चालक टायर बदल रहा था और जापानी कार में बैठा था।
विज्ञापन
हालांकि कुछ घंटे के बाद पुलिस ने बैग बरामद कर ली गई। बैग से कोई सामान गायब नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि बैग में कैश नहीं मिलने के कारण बदमाशों ने उसे फेंक दिया। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जापान निवासी योशी ग्रेटर नोएडा स्थित होंडा कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी हैं। बुधवार रात वह दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से कार से ग्रेटर नोएडा आ रहे थे। रात करीब 9:30 बजे महामाया फ्लाईओवर के पास उनकी कार पंचर हो गई। चालक कार का पहिया बदलने लगा। योशी कार में ही बैठे थे। तभी बदमाशों ने कार के पास स्प्रे कर दिया। इससे योशी को सांस लेने में दिक्कत हुई तो कार से बाहर निकले। तभी बदमाश बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन
बैग में लैपटॉप के अलावा पासपोर्ट, एयर टिकट व अन्य कागजात थे। उन्होंने इसकी जानकारी कंपनी के सुरक्षा अधिकारी को दी। इसके बाद कोतवाली सेक्टर-39 में मुकदमा दर्ज किया गया। कोतवाली सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत है। वारदात के कुछ घंटे के बाद ही ओखला पुलिस चौकी के पास ही लूटा हुआ बैग मिल गया। ब्यूरो