फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Miscreants looted the businessman

तमंचा लेकर पहुंचे बदमाशों ने दिनदहाड़े व्यापारी को लूटा

Fri, 02 Apr 2021 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted the businessman
बिलासपुर। दनकौर थाना क्षेत्र में मंडी श्याम नगर स्थित गोयल आरा मशीन पर बृहस्पतिवार दोपहर तीन बदमाशों ने धावा बोल दिया। तमंचा दिखाकर व्यापारी मनीष गोयल से नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपी तमंचा हवा में लहराते हुए फरार हो गए। इस घटना की सूचना पर डीसीपी, एसीपी व थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मौके पर मौजूद व्यापारियों को आश्वासन दिया गया कि 24 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंडी श्याम नगर निवासी मनीष गोयल लंबे समय से आरा मशीन का संचालन करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2:15 बजे तीन बदमाश वहां पहुंचे। दो बदमाशों ने कपड़े से चेहरा छुपाया हुआ था वहीं एक ने मास्क लगा रखा था। बदमाशों ने मनीष की कनपटी पर तमंचा लगाकर उनकी जेब में रखे 10 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद गल्ले को खोला और उसमें रखे पैसे भी निकाल लिए। इसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पीड़ित ने दनकौर कोतवाली में मामले की शिकायत दी है। इस घटना पर क्षेत्र के व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। वहीं एसीपी बृजमोहन ने आश्वासन दिया है कि 24 घंटे में बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed