फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Miscreants failed in the robbery, pushed the girl, injured

Noida News: लूट में असफल बदमाशों ने युवती को दिया धक्का, घायल

Sun, 05 Feb 2023 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 08:03 PM IST
विज्ञापन
Miscreants failed in the robbery, pushed the girl, injured
बॉटेनिकल गार्डन के पास उबर बाइक पर सवार युवती के साथ हुई वारदात
विज्ञापन

चेहरे व नाक सहित कई जगह लगीं चोटें, प्लास्टिक सर्जरी भी करानी पड़ी
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। बाइक सवार बदमाशों ने बॉटेनिकल गार्डन के पास चलती बाइक से युवती से लूटपाट का प्रयास किया। असफल रहने पर बदमाशों ने युवती को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती एक अमेरिकी कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर हैं। युवती को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले मेंदो टीमों का गठन किया है।

सेक्टर-70 निवासी युवती 3 फरवरी को दिल्ली के लाजपत नगर से उबर बाइक पर बैठकर नोएडा आ रही थी। जब वह बॉटेनिकल गार्डन के पास पहुंची तो बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूर आगे जाकर बदमाशों ने पर्स लूटने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद बदमाशों ने हाथ में हथियार लेकर बाइक की गति तेज कर दी और फिर से पर्स लूटने का प्रयास किया। इस बार भी असफल रहने पर बदमाशों ने चलती उबर बाइक से युवती को धक्का दे दिया। इससे युवती बीच सड़क पर कुछ दूर तक घिसट गई। इससे चेहरे, नाक समेत शरीर के अन्य हिस्सों में उसे गंभीर चोट लग गई। घटना के बाद बाइक चालक भी वहां से चला गया। राह से गुजर रहे दंपती ने युवती को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी प्लास्टिक सर्जरी हुई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर छाया रहा मामला

मामला सोशल मीडिया पर रविवार को दिनभर छाया रहा। लोगों ने कमिश्नरेट में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और आरोपी बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की। इस घटना को लेकर पहले नोएडा व दिल्ली के बीच घटनास्थल को लेकर उलझन हो गई। दरअसल, पीड़िता के भाई ने घटनास्थल की सही जानकारी न होने पर मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से कर दी। दिल्ली पुलिस बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल भी पहुंची, लेकिन मामला नोएडा का निकला। तब जाकर नोएडा पुलिस अलर्ट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस की टीमें कर रही जांच
सोशल मीडिया पर खबर के फैलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। दो टीमें गठित कर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगा दी गई हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे करीब एक दर्जन से अधिक सीसीटीवी की फुटेज की जांच की जा रही है।


--------

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और टीमें लगाई गई हैं। बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही घटना में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-आशुतोष द्विवेदी, एडीसीपी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed