फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Miscreants damaged the idols of Maa Durga and Deh Baba

Noida News: अराजकतत्वों ने मां दुर्गा और डीह बाबा की मूर्ति की क्षतिग्रस्त

Sun, 05 Oct 2025 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Miscreants damaged the idols of Maa Durga and Deh Baba
कप्तानगंज। थाना क्षेत्र के भीतेहरा गांव में अराजक तत्वों ने शुक्रवार की रात गांव का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। शुकूलपुर बस्ती स्थित डीह बाबा की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, मां दुर्गा की प्रतिमा को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला और गांव के संभ्रांत लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर लोगों में रोष देखने को मिला। मौके पर मौजूद भाजपा एसटी मोर्चा के भीम प्रसाद गौड़, जिला कार्यालय मंत्री राजीव शुक्ला और मंडल अध्यक्ष अवधेश कुमार गुप्ता ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। सूझबूझ से माहौल बिगड़ने नहीं दिया गया। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया गया। गांव निवासी संतोष कुमार शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed