{"_id":"68cad7a8119cac078203df97","slug":"miscreant-vandalized-car-and-office-grnoida-news-c-1-gnd1002-3416777-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार सवार दबंगों ने आधी रात दफ्तर में की तोडफ़ोड़, कार के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार सवार दबंगों ने आधी रात दफ्तर में की तोडफ़ोड़, कार के शीशे तोड़े
विज्ञापन
- पर्थला डूब क्षेत्र की घटना, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा फायरिंग हुई, पुलिस ने किया इंकार
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र के पर्थला डूब क्षेत्र में सोमवार आधी रात दबंगों ने एक दफ्तर में तोडफ़ोड़ कर दी और कार के शीशे तोड़ दिए। स्थानीय लोगों ने दबंगों पर कई राउंड फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मुख्य आरोपी समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने फायरिंग होने से मना किया है।
पुलिस के मुताबिक पर्थला निवासी विकल यादव और अंकित चौधरी के बीच कुछ दिन पहले एक होटल में कहासुनी और गाली गलौज हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट की घटना भी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने विकल यादव को गिरफ्तार किया था। 15 सितंबर को विकल जमानत पर बाहर आया। मंगलवार रात को विकल पर्थला के डूब क्षेत्र में अपने दोस्त नितिन यादव के साथ उसके दफ्तर में बैठा था। नितिन का भाई सचिन यादव प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। कुछ देर बातचीत के बाद विकल वहां से चला गया। आरोप है कि उसके जाते ही अंकित अपने दो दोस्तों के साथ नितिन के दफ्तर में पहुंचा। वहां बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे लोहे के पाना से तोड़ दिए। इसके बाद दफ्तर में भी जमकर तोडफ़ोड़ की। पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। घटना का जो सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है।
सूचना मिलते ही कोतवाली सेक्टर-113 की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर जांच के दौरान पुलिस को फायरिंग होने के कोई सबूत नहीं मिले। इसके बाद पुलिस की टीम बनाई गई और पुलिस ने आरोपी अंकित, मन्नू और अभय को गिरफ्तार कर लिया। अंकित के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज है। एडीसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मारपीट- हंगामे से सहम गए लोग
इस घटना के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसमें स्थानीय लोग फायरिंग की बात कह रहे हैं और घटना के वक्त डर का माहौल बताया। वायरल वीडियो में एक महिला कह रही है कि उसने जब फायरिंग होती देखी तो घर के अंदर चली गई। इस मामले में सचिन यादव की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है।
-- -- -- -- --
सुशांत