फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Misappropriation of employees' salary worth Rs 20 lakh, FIR against three

Noida News: कर्मचारियोें के के वेतन के 20 लाख की हेराफेरी, तीन पर एफआईआर

Sun, 25 Feb 2024 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Misappropriation of employees' salary worth Rs 20 lakh, FIR against three
कर्मचारियोें के के वेतन के 20 लाख की हेराफेरी, तीन पर एफआईआर
विज्ञापन

एचआर ने कर्मचारियों को कार्यमुक्त करने के बाद खाता नंबर बदलकर की जालसाजी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कर्मचारियाें के वेतन के 20 लाख रुपये की हेराफेरी करने के आरोप में निजी सुरक्षा एजेंसी के एचआर रोहित चौधरी सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। सेक्टर-126 थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
कर्नल मुनीष कुमार शर्मा ने शिकायत में बताया है कि वह प्रो. सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में मुख्य मानव संसाधन अधिकारी के पद पर नियुक्त हैं। कंपनी निजी सुरक्षा और सुविधा की जनशक्ति अलग-अलग जगहों पर उपलब्ध कराती है। जेनेसिस स्कूल में कंपनी की ओर से रोहित चौधरी को 25 फरवरी 2019 को एचआर के पद पर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान रोहित ने संतोष साहा समेत कई कर्मचारियों को बिना वेतन के घर बैठा दिया। आरोप है कि रोहित ने कंपनी और स्कूल के साथ धोखाधड़ी कर संतोष की नकली उपस्थिति और वेतन पत्रक में नाम देना जारी रखा। इसी आधार पर कंपनी के बिल बनवाए, फिर गलत बिल पास करवाए और वेतन पत्रक में संतोष साहा का नाम डलवाकर वेतन अपने किसी परिचित के खाते में भिजवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जीवाड़े में कंपनी के कर्मचारी आशुतोष का सहारा लेकर संतोष का खाता नंबर ही बदल दिया। करीब तीन साल तक रोहित ने संतोष का वेतन खुद ही प्राप्त किया और कंपनी को गुमराह किया। रोहित ने कई अन्य कर्मचारियों का भी वेतन इसी प्रकार से निकाल लिए।

यही नहीं, रोहित चौधरी ने जेनेसिस ग्लोबल स्कूल की महाप्रबंधक के नकली हस्ताक्षर कर अग्रिम वेतन अथवा ऋण के कागज कंपनी की एमडी अभिलाषा कपूर से हस्ताक्षर करवाकर पैसा स्थानांतरण करवाने की कोशिश की। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed