{"_id":"5da627a78ebc3e93dc480968","slug":"migratory-bird-arrived-in-okhala-bird-sanctuary-noida-news-noi467551595","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओखला पक्षी विहार में पहुंचे प्रवासी पक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओखला पक्षी विहार में पहुंचे प्रवासी पक्षी
विज्ञापन
ओखला पक्षी विहार में विदेशी पक्षी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओखला पक्षी विहार में पहुंचे प्रवासी पक्षी
नोएडा। पक्षी प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। ओखला पक्षी विहार में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी पहुंच चुके हैं। वन विभाग भी पक्षियों से संबंधित सभी सुविधाएं विकसित करने में जुट गया है। इसके अलावा पर्यटकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर भी काम कराए जा रहे हैं।
पहले यहां 10 माउंट और 10 प्लेटफार्म थे, जिनकी संख्या बढ़ाकर अब 20-20 की जा रही है। डीएफओ पीके श्रीवास्तव ने बताया कि पक्षियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त माउंट और प्लेटफार्म तैयार कराए जा रहे हैं। झील में कई स्थलों पर बैरियर बनाकर पीछे से आने वाली जलकुंभी को रोका जा रहा है। पक्षियों के भोजन के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। यहां पक्षियों को देखने के लिए आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए बायो टॉयलेट बनाए गए हैं। बेंच, वॉच टावर और प्लेटफार्म की पुताई का काम चल रहा है। डीएफओ के अनुसार इन दिनों माइग्रेटरी वाटप बर्ड, रैप्टर्स, ग्रेटर फ्लेमिंगो, विस्कर्ड टर्न, कॉमन किंग फिशर, वागटेल्स, मार्श हैरियर, ब्लू टेल्ड बी इटर, लार्ज इग्रेट जैसे अन्य विदेशी पक्षी बड़ी संख्या में प्रवास कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इनकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
बदलने लगा पक्षी विहार का स्वरूप
बता दें कि ओखला पक्षी विहार में पक्षियों की संख्या में कमी होने लगी थी। जिसकी वजह से यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी काफी गिरावट आई थी। आस पास के गांव के लोग यहां भैंस लेकर आने लगे थे। पक्षी प्रेमियों की शिकायत पर सांसद महेश शर्मा ने इसका अस्तित्व बचाने की बात कही थी। उन्होंने कई बार प्रयास किए। बजट का प्रस्ताव शासन को भेजा, लेकिन किसी कारणवश वह पास नहीं हुआ। आखिर में वन विभाग ने इसे बचाने की कवायद शुरू की। अब इसका स्वरूप बदलता नजर आ रहा है। पक्षियों के साथ पर्यटकों की संख्या भी बढ़ने लगी है।