{"_id":"68fbd1272f6517b61d073a4b","slug":"middle-aged-man-dies-under-suspicious-circumstances-na-news-c-27-1-bij1010-163486-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Sat, 25 Oct 2025 12:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर। शुक्रवार को अपराह्न करीब तीन बजे गांव अस्करीपुर में अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव अस्करीपुर में रमेश (75) का शव घर में ही पड़ा मिला। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई तो स्थानीय प्रभारी निरीक्षक जयभगवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के बेटों ब्रजेश व जागेश को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। बता दें कि करीब तीन माह पूर्व भी जागेश पर अपनी मां शीला की हत्या करने का आरोप लगा था लेकिन कोई साक्ष्य न मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी। अब संदिग्ध परिस्थितियों में रमेश की मौत के बाद बेटे जागेश पर पुलिस शक जता रही है। सीओ देश दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।