{"_id":"64a43f4601ea249016077054","slug":"metro-passengers-were-troubled-for-five-and-a-half-hours-on-magenta-line-noida-news-c-340-1-del1011-17957-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मजेंटा लाइन पर साढ़े पांच घंटे तक परेशान रहे मेट्रो यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मजेंटा लाइन पर साढ़े पांच घंटे तक परेशान रहे मेट्रो यात्री
विज्ञापन
जनकपुरी वेस्ट से टर्मिनल-1 आईजीआई एयरपोर्ट तक एक ट्रैक पर चलीं ट्रेनें
डाबड़ी मोड़ से जनकपुरी के बीच ट्रैक के एक हिस्से में पानी भरने से आई दिक्कत
-- -- -- -- -
30 से 45 मिनट तक ट्रेन का करना पड़ा इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मजेंटा लाइन के एक ट्रैक पर पानी भरने से व्यस्त समय में मंगलवार सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर साढ़े तीन बजे तक तक मेट्रो सवा प्रभावित रहने से हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ा। यात्रियों को मेट्रो के लिए स्टेशन पर आधे से पौने घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जबकि काफी लोगों ने परेशान होकर बीच रास्ते में ही मेट्रो छोड़ दी।
यात्रियों ने बताया कि इस लाइन पर डाबड़ी मोड़ से जनकपुरी के बीच ट्रैक के एक हिस्से में पानी भर गया था जिससे भूमिगत रूट पर दिक्कत आई। यह लाइन जनकपुरी वेस्ट को सीधे नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन से जोड़ती है। एक यात्री ने बताया कि सुबह अचानक मेट्रो सेवा बंद होने का पता चला। एक ट्रैक पर मेट्रो चलने के कारण यात्रियों को आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा। मेट्रो सेवा बाधित होने के कारण कुछ लोग बाहर निकल गए। कुछ लोगों को ज्यादा पैसे देकर ऑटो या अन्य साधन से गंतव्य तक जाना पड़ा। वहीं, घटना के संबंध में दिल्ली मेट्रो ने जानकारी दी कि सुबह साढ़े दस बजे जनकपुरी पश्चिम से आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 तक सेवाएं बाधित हुईं। रूट पर आई समस्या को दूर करने के लिए इन स्टेशनों के बीच एक ट्रैक पर ट्रेनें चलाईं गईं।
मेट्रो में चले थप्पड़
दिल्ली मेट्रो से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक लड़की सभी के सामने लड़के को जोर से थप्पड़ मार रही है। लड़के को काफी डांट भी रही है। जबकि लड़का चुपचाप शांत खड़ा दिख रहा है। वीडियो किस दिन और कौन से मेट्रो स्टेशन का है, ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो में ट्रेन में बैठे दूसरे यात्री तमाशबीन बनकर सिर्फ दोनों को देख रहे हैं।
विज्ञापन
मेट्रो में बहा पानी
दिल्ली मेट्रो के एक कोच में पानी बहने का फोटो वायरल हो रहा है। मेट्रो के एक यात्री ने दिल्ली मेट्रो को फोटो ट्वीट कर सवाल किया है कि यह कैसी सेवा है। वहीं, इस फोटो पर संज्ञान लेकर दिल्ली मेट्रो से उक्त जगह की जानकारी मांगी है।