फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Metro Fast train facility starts on Monday on Aqua line train will not stop at 10 stations

मेट्रो: एक्वा लाइन पर आज से 'फास्ट ट्रेन' की सुविधा शुरू, 10 स्टेशनों पर नहीं रुकेगी गाड़ी

Mon, 08 Feb 2021 07:19 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 08 Feb 2021 07:19 AM IST
विज्ञापन
Metro Fast train facility starts on Monday on Aqua line train will not stop at 10 stations
नोएडा मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) आज से 'फास्ट ट्रेन' की सुविधा शुरू करने जा रहा है जो नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा लाइन पर यात्रियों के समय को बचाएगी। ये ट्रेनें उन स्टेशनों पर नहीं रुकेंगी, जहां से पीक आवर्स के दौरान कम सवारियां चढ़ती हैं। इससे यात्रियों का समय बचेगा। शनिवार व रविवार को मेट्रो सेवा सामान्य तरह से जारी रहेगी। दिसंबर 2020 में एक्वा लाइन पर औसतन 7915  लोगों ने रोजाना यात्रा की थी। 

विज्ञापन


11 स्टेशनों पर मिलेगी फास्ट ट्रेन की सुविधा
फास्ट मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम 5 से 8 बजे तक रहेंगी। ऐसा सिर्फ सोमवार से शुक्रवार तक ही रहेगा। शनिवार और रविवार को सभी मेट्रो स्टेशनों पर ट्रेनें रुकेगीं। एक्वा लाइन पर 21 मेट्रो स्टेशन हैं, जिसमें से 10 स्टेशनों पर सुबह 8 बजे से 11 बजे तक और शाम के 5 बजे से 8 बजे तक ट्रेनें नहीं रुकेंगी। सेक्टर- 50, सेक्टर- 101, सेक्टर- 81, सेक्टर- 83, सेक्टर- 143, सेक्टर- 144, सेक्टर- 145, सेक्टर- 146, सेक्टर- 147 और सेक्टर 148 पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी।
विज्ञापन


'फास्ट ट्रेन' से सिर्फ 28 मिनट 30 सेकंड लगेंगे
'फास्ट ट्रेन' के समय के दौरान इन स्टेशनों पर क्यूआर टिकट नहीं मिलेगा। सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन से परी चौक मेट्रो स्टेशन जाने में अभी 37 मिनट लगते हैं। 'फास्ट ट्रेन' से सिर्फ 28 मिनट 30 सेकंड लगेंगे। सोमवार से शुक्रवार के बीच पीक आवर्स के दौरान 7.5 मिनट और नॉन पीक आवर्स के दौरान 10 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। एक्वा लाइन के 11 स्टेशनों पर फास्ट मेट्रो ट्रेन में यात्री सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब 9 मिनट बचेगा समय
10 स्टेशनों पर मेट्रो का स्टॉपेज खत्म कर नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच सफर का समय करीब 9 मिनट तक कम हो जाएगा। वर्तमान समय में सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से मेट्रो डिपो तक आने जाने में औसत समय 45 मिनट 43 सेकेंड का लगता है जो घटकर 36 मिनट 9 सेकेंड हो जाएगा। इसी तरह से सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से परी चौक जाने में 37 मिनट का समय लगता है जो अब 28 मिनट 30 सेकेंड हो जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed