फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   men dead by electric current

Noida News: 11 हजार वोल्ट कंरट के चपेेट में आई ट्राली, युवक की गई जान

Wed, 25 Jun 2025 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
men dead by electric current
-हाई टेंशन लाइन का पोल टूटने व तार में करंट दौड़ने के कारण अनवरगढ़ गांव में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। अनवरगढ़ गांव में टूटे पोल की लटकी हुई 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में ट्रैक्टर की ट्राली आने से एक युवक की मौत हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि दो महीने पहले पोल टूटकर टेढ़ा हो गया था, और बिजली का तार लटक रहा था। ग्रामीणों ने विभाग को इसकी सूचना दी थी लेकिन पोल ठीक नहीं हुआ। हादसे के बाद बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश दिखाई पड़ा। सूचना पर पहुंची रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव अनवरगढ़ निवासी अनीश (35) पुत्र आस मोहम्मद के घर (आहते) के पास 11 हजार केवी की हाई टेंशन लाइन का बिजली का पोल लगा हुआ है। लाइन पर लगा पोल काफी पुराना था और जर्जर होने के कारण टूटकर गिर गया था। आस मोहम्मद ने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से इसकी शिकायत की थी। आरोप है कि विभाग ने इसपर ध्यान नहीं दिया। टूटे पोल के पास आस मोहम्मद की ट्रैक्टर ट्राली खड़ी हुई थी। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे आस मोहम्मद का बेटा अनीश खेतों पर कार्य करने के लिए अपनी ट्राली लेने के लिए जैसे ही वहां पर पहुंचा और ट्राली को जोड़ने का प्रयास किया तो ट्राली में दौड़ रहे 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह से झुलस गया। परिजन उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पॉलिसी मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। हादसे के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी या अधिकारी के गांव न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

इस संबंध में शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर बिजली कर्मचारी गांव पहुंचे थे और तार बदलने का उन्होंने प्रयास किया था। परंतु इनमें आपसी विवाद के चलते पोल व तार नहीं बदलने दिया गया था। -अजय कुमार गुप्ता, एसडीओ दनकौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed