{"_id":"6a9c29efe8f91b7987097f02","slug":"meerut-secured-a-spot-in-the-final-with-a-6-wicket-victory-grnoida-news-c-1-noi1095-4690596-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नोएडा का यूपी-टी20 लीग में सफर खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नोएडा का यूपी-टी20 लीग में सफर खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ ने 6 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह
संवाद न्यूज एजेंसी।
नोएडा। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के चौथे सीजन में नोएडा सुपर किंग्स का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। नोएडा की टीम क्वालिफायर-2 में मेरठ मावेरिक्स के खिलाफ 6 विकेट से हार गई। मेरठ ने 18 ओवर में चार विकेट खोकर 135 रन बनाते हुए फाइनल में जगह बना ली।
लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर नोएडा सुपर किंग्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 134 रन बनाए। नोएडा का पहला विकेट 2.1 ओवर में 10 रन के स्कोर पर गिरा। 10.2 ओवर में शौर्य सिंह 47 रन बनाकर आउट हो गए। माधव कौशिक ने 36 रन की पारी खेली। मेरठ से यश गर्ग और जीशान अंसारी ने तीन-तीन विकेट लिए। मेरठ मावेरिक्स का पहला विकेट 15 रन के बाद यश गर्ग ने नाबाद 56 रन जबकि कप्तान रिंकू सिंह ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। जिससे मेरठ ने आसानी से जीत दर्ज की।