फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   meerut expressway diversion till next four months

मेरठ एक्सप्रेसवे: चार माह तक झेलना होगा डायवर्जन

Thu, 24 Oct 2019 06:53 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 24 Oct 2019 06:53 AM IST
विज्ञापन
meerut expressway diversion till next four months
मेरठ एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला

मेरठ एक्सप्रेसवे के अंतर्गत नोएडा-गाजियाबाद सेक्शन पर अंतिम चरण की सड़क निर्माण का काम चल रहा है। ऐसे में इस सेक्शन पर करीब चार माह तक वाहन चालकों को डायवर्जन झेलना होगा। वहीं, दो सप्ताह से यहां होने वाले डायवर्जन से वाहन चालकों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि जो सड़कें बन गई हैं। उन पर बिटुमिनस कारपेट डाला जा रहा है। इसके बनने के बाद सड़क निर्माण का कार्य पूरा माना जाएगा। फिलहाल, यह काम मॉडल टाउन तिराहे के पास चल रहा है, जहां भारी भरकम मशीनें लाई गई हैं, जिनकी मदद से यह काम चल रहा है। जिस कैरेज वे पर इनकी मदद से काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


उनके अलावा आसपास के कैरेज वे पर भी वाहनों का परिचालन बंद रखा जा है। इसका काम कभी एक्सप्रेसवे के मुख्य कैरेज वे में चल रहा है तो कई कभार सर्विस रोड पर भी मशीनों को लाया जा रहा है। ऐसे में सड़क बंद करके काम किया जा रहा है। इस बाबत ट्रैफिक पुलिस को पहले ही बता दिया जाता है कि कौन से सेक्शन पर काम करना है और ट्रैफिक की आवाजाही बंद की जानी है, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिगजैग जैसे हो रहे हालात

वाहन चालकों का कहना है कि कई बार पीक ऑवर में आगे सड़क बंद होने का बोर्ड लगा होता है। इससे काफी परेशानी होती है। उक्त सड़क पर आगे निकलने पर डायवर्जन का सामना करते हुए आगे बढ़ना पड़ता है। इस वजह से ज्यादा समय लगता है। शिप्रा अंडरपास के पास कई बार वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी तरह से मॉडल टाउन अंडरपास पर भी डायवर्जन का सामना करना पड़ता है।


एक माह में पूरा होगा अंडरपास का काम

नोएडा-गाजियाबाद सेक्शन पर सात अंडरपास प्रस्तावित हैं। इनमें से तीन अंडरपास वाहनों के लिए खोल दिए गए हैं। चार अंडरपास एक माह में खुल जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि यहां तेज गति से काम चल रहा है और काम पूरा करने के बाद एक माह में सातों अंडरपास वाहनों के लिए खोल दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed