फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Medical waste found lying in Kovid Care Center

कोविड केयर सेंटर में पड़ा मिला मेडिकल वेस्ट

Sun, 20 Jun 2021 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Medical waste found lying in Kovid Care Center
तावडू कोविड केयर सेंटर में फेंका गया मेडिकल वेस्ट। - फोटो : Mewat
तावडू। नगर के कोविड केयर सेंटर में कई जगहों पर मेडिकल वेस्ट बिखरा हुआ है। इससे यहां उपचार के लिए आने वाले मरीजों में संक्रमण का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

कोविड केयर सेंटर में कोरोना की जांच और टीकाकरण के लिए प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं। इसके अलावा सप्ताह में 2 दिन 5 वर्ष तक के शिशुओं और गर्भवतियों का टीकाकरण किया जाता है। प्रवीण रजत, पवन, जाकिर, चिंटू और पंकज का कहना है कि आपातकालीन द्वार, जांच केंद्र के समीप रास्ते में भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट पड़ा हुआ है। इससे संक्रमण फैलने का खतरा भी है। इस सेंटर में करीब एक दर्जन सफाई कर्मी मौजूद हैं। इसके बावजूद ऐसी लापरवाही बरती जा रही है। वहीं, तावड़ूू कोविड केयर सेंटर के प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह सोलंकी का कहना है कि सफाई कर्मियों को इस बारे में पहले ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए थे। लापरवाही मिलने पर कर्मचारी को चेतावनी देकर मेडिकल वेस्ट को उठवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed