फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MD of Sunshine Builder Company sent to jail

Noida News: सनशाइन बिल्डर कंपनी के एमडी को भेजा जेल

Tue, 24 Sep 2024 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 10:06 PM IST
विज्ञापन
MD of Sunshine Builder Company sent to jail
अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा, विश्वासघात समेत तीन धाराओं में जेल भेजा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार सनशाइन बिल्डर कंपनी के एमडी हरेंद्र यादव को पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट ने आरोपी को संपत्ति के संबंध में आपराधिक विश्वासघात समेत तीन धाराओं में जेल भेजा है। वहीं, कुछ धाराओं में पुलिस पर्याप्त सबूत कोर्ट में नहीं पेश कर पाई।


नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने हरेंद्र को सोमवार गिरफ्तार किया था। बिल्डर के खिलाफ सेक्टर-78 स्थित सनशाइन हेलियोस सोसाइटी के निवासियों ने कोतवाली सेक्टर-113 में मुकदमा दर्ज कराया था। बिल्डर पर सोसाइटी के लोगों ने आरोप लगाया था कि बिजली बिल, मेंटेनेंस चार्ज से लेकर अन्य फंड की धोखाधड़ी की जा रही है। इस मामले में काफी दिनों से सोसाइटीवासियों और बिल्डर के बीच तनातनी चल रही थी। इसे लेकर पुलिस ने 2 सितंबर को सेक्टर-78, सेक्टर-94 स्थित बिल्डर के दफ्तर और अन्य निदेशकों के सेक्टर-44 स्थित घर जाकर छापा मारा था। मौके से कुछ कागजात भी मिले थे। बिल्डर पर प्राधिकरण के 87 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया हैं। अमिताभ कांत सिफारिश के बाद बिल्डर को दो साल के कोविड जीरो पीरियड का लाभ दिया गया था। इससे बिल्डर को 17 करोड़ रुपये की छूट मिली थी। इसके बाद बिल्डर को प्राधिकरण को 70 करोड़ रुपये जमा कराने थे, लेकिन यह रकम अभी तक जमा नहीं की गई। हरेन्द्र बुलंदशहर के जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान ही हरेन्द्र ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed