फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   MCD schools received Rs 109 crore through DBT.

Noida News: एमसीडी स्कूलों को डीबीटी से मिले 109 करोड़

Thu, 18 Sep 2025 07:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 07:51 PM IST
विज्ञापन
MCD schools received Rs 109 crore through DBT.
-छात्रों को वर्दी-स्टेशनरी के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एमसीडी नेे बृहस्पतिवार को अपने स्कूलों के छात्रों के खाते में वर्दी और स्टेशनरी के मद में 109 करोड़ रुपये डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजे। योजना का शुभारंभ महापौर राजा इकबाल सिंह ने सिविक सेंटर स्थित केदारनाथ साहनी सभागार में कंप्यूटर का बटन दबाकर किया।

इस मौके पर महापौर ने कहा कि एमसीडी के स्कूलों में सुविधाएं निजी स्कूलों से किसी भी मायने में कम नहीं हैं। हमारे पास बेहतरीन शिक्षक हैं और देश के अग्रणी मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजों में 60 प्रतिशत से अधिक छात्र सरकारी स्कूलों से पढ़े हुए हैं। महापौर ने शिक्षकों को देवतुल्य बताते हुए कहा कि वे बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं और समाज में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आईडीबीआई बैंक का धन्यवाद किया, जिसने 104 स्मार्ट बोर्ड एमसीडी स्कूलों को दिए हैं। योगेश वर्मा ने बताया कि आईडीबीआई बैंक हर तिमाही 100 स्मार्ट बोर्ड देने का आश्वासन दे चुका है, जबकि रोटरी क्लब 25 विद्यालयों में सुसज्जित टॉयलेट ब्लॉक बनाएगा। इस मौके पर शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा, उपाध्यक्ष अमित खरखड़ी, आयुक्त अश्वनी कुमार, अतिरिक्त आयुक्त पंकज नरेश अग्रवाल और शिक्षा निदेशक निखिल तिवारी सहित आईडीबीआई बैंक और रोटरी क्लब के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed