{"_id":"690a5dc4a28cd559180c1e49","slug":"mayor-laid-the-foundation-stone-for-the-construction-of-100-kld-stp-na-news-c-20-vns1022-1176973-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेयर ने 100 केएलडी एसटीपी निर्माण का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेयर ने 100 केएलडी एसटीपी निर्माण का किया शिलान्यास
विज्ञापन
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने मंगलवार को काशीराम आवास योजना शिवपुर में 100 केएलडी प्रतिदिन क्षमता के एसटीपी के निर्माण का शिलान्यास किया। उन्होंने 31 मार्च तक इसे पूरा कराने का लक्ष्य दिया। मेयर ने चिह्नित स्थान पर भूमिपूजन किया। नारियल फोड़ कर विधिवत शिलान्यास भी किया। यह कार्य सीएसआर फंड के तहत कोटक महिंद्रा बैंक की ओर से किया जा रहा है। एसटीपी बनने से एक ब्लॉक के 1000 फ्लैटों से निकलने वाले मल जल का निस्तारण किया जाएगा। इससे 3 हजार नागरिकों को फायदा होगा। आधुनिक तकनीक से निर्मित यह एसटीपी से शोधित जल का पुनः उपयोग पार्कों और अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा।
बैंक के उत्तर प्रदेश के रीजनल हेड अंकुर खरे ने मेयर को अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया। कार्यदायी संस्था बंगलूरू की डीडी इंडिया के सीनियर मैनेजर अदिति पांडेय ने बताया कि लगभग ढाई करोड़ की लागत से एसटीपी 31 मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा। मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में चतुर्दिक विकास हुआ है। चाहे वह गरीबों के आवास आवंटन हो, चिकित्सा क्षेत्र में टाटा कैंसर संस्थान, सड़कें, सफाई सहित अनेक कार्य किए गए। काशीराम आवास गरीबों के लिए महत्वपूर्ण योजना थी। सीवर जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई थी। जो आज मूर्त रूप ले रही है। मेयर ने बैंक को धन्यवाद दिया। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निर्माण क्षेत्र का निरीक्षण किया। शेष बचे दो अन्य ब्लॉकों में इसी प्रकार एसटीपी की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अरविंद सिंह, अशोक मौर्य, मदन मोहन दूबे, बलिराम कन्नौजिया, संदीप रघुवंशी, रोहित मिश्र, दिनेश यादव मौजूद रहे।