फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Mathematics Olympiad competition organized in Jewar

Noida News: जेवर में गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित

Thu, 01 Oct 2026 09:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Mathematics Olympiad competition organized in Jewar
ब्लॉक जेवर पर संपन्न हुई गणित ओलम्पियाड प्रतियोगिता। स्रोत स्कूल
फोटो
विज्ञापन


यमुना सिटी (संवाद)। बृहस्पतिवार को जेवर ब्लॉक में गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यालय स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले दो-दो विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए चुना गया था।

जेवर ब्लॉक के 38 विद्यालयों में से 33 विद्यालयों के 66 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। परीक्षा के बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थी आगे की प्रतियोगिताओं में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान एआरपी सत्यपाल भाटी, अर्चना शिरोमणि, ज्योति बाना, रति गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed